खेल को शौकिया मत खेलिए, बल्कि प्रोफेशन के रूप में अपनाइए: अभिषेक कुमार
जानिए कैसे एक खिलाड़ी बन गया अधिशासी अधिकारी? # खेल को शौकिया मत खेलिए, बल्कि प्रोफेशन के रूप में अपनाइए: अभिषेक कुमार # जब ये आपका जुनून बन जाएगा, तब आप सफलता के शिखर पर होंगे: अभिषेक कुमार कमलेश पांडेय/भास्कर ब्यूरो गाजियाबाद। भले ही समय और परिस्थितियों पर कभी भी किसी का वश नहीं चलता है, लेकिन जो उनके अनुरूप खुद को ढाल लेता है, जिंदगी में वही आगे बढ़ता है और सफलता दर सफलता प्राप्त करता है। मुरादनगर नगरपालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी अभिषेक कुमार एक ऐसे व्यक्ति हैं, जिनकी पूरी अभिरुचि तो रही खेल के मैदान में, लेकिन जीवन की कुछ अनहोनी और कुछ पारिवारिक प्रेरणा ने उन्हें खिलाड़ी के बजाय आमलोगों के काम आने वाला अधिशासी अधिकारी बना दिया। अंबेडकरनगर जनपद के मूल निवासी अभिषेक कुमार की पारिवारिक पृष्ठभूमि भले ही कृषक और शिक्षक परिवार की रही हो, लेकिन उनका मन पढ़ाई-लिखाई में कम और खेल-कूद के मैदान में ज्यादा लगता था। क्रिकेट, फुटबॉल और कबड्डी के जबर्दस्त खिलाड़ी रहे श्री कुमार का दाहिना अंगूठा यदि घास काटने वाली मशीन से नहीं कटा होता तो वह खेल की दुनिया में अपनी किस्मत आजमाते, जनसेवा की द...