संदेश

दिसंबर 6, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

तालिबान द्वारा आतंकवाद के खिलाफ सक्रिय कदम उठाने के वैश्विक मायने

चित्र
तालिबान द्वारा आतंकवाद के खिलाफ सक्रिय कदम उठाने के वैश्विक मायने  @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व राजनीतिक विश्लेषक तालिबान द्वारा आतंकवाद के खिलाफ सक्रिय कदम उठाने के रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के संकेत के वैश्विक मायने को समझने के लिए सबसे पहले आतंकवाद की पृष्ठभूमि और इसके बुनियादी करवट को समझना जरूरी है। मसलन, जब पूंजीवादी देश संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) की बढ़ती वैश्विक महत्वाकांक्षाओं ने रणनीति पूर्वक वामपंथी राष्ट्र समूह सोवियत संघ (यूएसएसआर) को छिन्न-भिन्न कर दिया, तब 15 देशों के इस राष्ट्र समूह से 14 देश यकायक अलग हो गए और रूस अकेला बच गया। अपने इस नापाक इरादे की पूर्ति के लिए ही अमेरिका ने चीन को प्रगति की राह पर अग्रसर किया।  दरअसल, 1980-90 के दशक की इस अंतर्राष्ट्रीय वैचारिक  त्रासदी यानी वामपंथ के पतन ने पूरी दुनिया के बुद्धिजीवियों को झंकझोर डाला था। तभी अकस्मात लाई गई दुनियावी नई आर्थिक नीतियों यानी वैश्वीकरण/भूमंडलीकरण व निजीकरण ने विकास की चकाचौंध दिखलाकर अमेरिका (यूएसए) को सर्वस्वीकार्य बना दिया फिर उसने अपनी हथियार इंडस्ट्री को चमकाने ...

भारत की 'शांति' प्रियता के कूटनीतिक मायने

चित्र
भारत की 'शांति' प्रियता के कूटनीतिक मायने     @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व राजनीतिक विश्लेषक भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के जारी नवीनतम प्रयासों का गत शुक्रवार को पुनः पुरजोर समर्थन किया और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को यह संदेश दिया कि भारत इस संघर्ष का सौहार्दपूर्ण समाधान निकालने के लिए जारी सभी शांति प्रयासों में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा।  इस प्रकार यह स्पष्ट हो गया कि रूस-यूक्रेन युद्ध वाला मुद्दा दोनों नेताओं के वार्षिक शिखर वार्ता में केंद्रीय रूप से उभरा है, जिसका उद्देश्य लगभग आठ दशक से अनवरत रूप जारी द्विपक्षीय साझेदारी को और अधिक मजबूत बनाना है, जो जटिल भू-राजनीतिक माहौल और तनावों के बावजूद मानवता के दोस्ताना हित में स्थिर बनी रही है।  तभी तो भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने शिखर वार्ता के दौरान अपने संबोधन की शुरुआत में ही कहा कि भारत, रूस-यूक्रेन संघर्ष को लेकर तटस्थ नहीं है, बल्कि इसे शीघ्र समाप्त करने के लिए शांति का पक्षधर है। वह शांति के पक्ष में है। इसके कूटनीतिक मायने तिकड़मी पश्...