संदेश

अप्रैल 13, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र वैशाली सेक्टर एक को लव केयर फाउंडेशन ने दो एयर प्यूरीफायर दान दिए

चित्र
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र वैशाली सेक्टर एक को लव केयर फाउंडेशन ने दो एयर प्यूरीफायर दान दिए कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार गाजियाबाद। लव केयर फाउंडेशन ने निगम पार्षद मनोज गोयल द्वारा गोद लिए गए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेक्टर 1 वैशाली हाउस नंबर 345 की प्रबंधक डॉ रितु वर्मा को दो एयर प्यूरीफायर दान किया है। निगम पार्षद मनोज गोयल ने बताया कि बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए यह एयर प्यूरीफायर बहुत जरूरी है। इस अवसर पर लव केयर फाउंडेशन के डायरेक्टर संजय दादरू, रीमा मल्होत्रा, विशाखा, पवित्रा आदि उपस्थित रहे।

पार्षद मनोज गोयल ने अम्बेडकर की प्रतिमा की धुलाई व साफ-सफाई की

चित्र
पार्षद मनोज गोयल ने अम्बेडकर की प्रतिमा की धुलाई व साफ-सफाई की कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार गाजियाबाद। संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती से एक दिन पहले यशोदा अस्पताल कौशाम्बी के पास वाले अंबेडकर पार्क में स्थापित उनकी प्रतिमा की धुलाई और उसके आसपास की सफाई क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल ने करवाई।  इस मौके पर पूर्व डिप्टी मेयर राजेंद्र प्रसाद, भाजपा नेता पंचम चौधरी, अवधेश कटिहार, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मनोज डागर, समाजसेवी ओमपाल सिंह आदि मौजूद रहे। सभी लोगों ने प्रतिमा स्थल साफ सफाई तथा मूर्ति की धुलाई में मदद की। 

वार्ड नम्बर 87 ज्ञानखण्ड इंदिरापुरम स्थित नगर निगम प्राइमरी स्कूल में बीजेपी नेताओं ने किया वृक्षारोपण

चित्र
वार्ड नम्बर 87 ज्ञानखण्ड इंदिरापुरम स्थित नगर निगम प्राइमरी स्कूल में बीजेपी नेताओं ने किया वृक्षारोपण # क्षेत्रीय निगम पार्षद निर्मला त्यागी और पार्षद प्रतिनिधि सलेक चंद त्यागी ने बीजेपी सेवा ही संगठन सप्ताह के तहत किया वृक्षारोपण कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार गाजियाबाद। बीजेपी के तीन दिवसीय सेवा ही संगठन सप्ताह अभियान के दूसरे दिन वार्ड नम्बर 87 ज्ञानखण्ड इंदिरापुरम स्थित नगर निगम प्राइमरी स्कूल में क्षेत्रीय निगम पार्षद निर्मला त्यागी के निर्देश पर पार्षद प्रतिनिधि सलेक चंद त्यागी ने अपने समर्थकों के साथ बुद्धवार को वृक्षारोपण किया। इस मौके पर पूनम गुप्ता, प्रियंका प्रियदर्शनी, देवाशीष दत्ता, स्कूल प्रिंसिपल भारती रावत, स्कूल टीचर सेहजा बतुल नकवी, सीमा शर्मा, मोनिका अरोड़ा, दीपक सिंह, आभा अग्रवाल, अर्चना पचौरी, अमर दीप, मोनू आदि उपस्थित थे।

वार्ड नम्बर 87 इंदिरापुरम में ज्ञानखंड 4 के टंकी वाले पार्क में बीजेपी नेताओं ने किया पौधरोपण

चित्र
वार्ड नम्बर 87 इंदिरापुरम में ज्ञानखंड 4 के टंकी वाले पार्क में बीजेपी नेताओं ने किया पौधरोपण # क्षेत्रीय निगम पार्षद निर्मल त्यागी और पार्षद प्रतिनिधि सलेक चंद त्यागी ने बीजेपी के सेवा ही संगठन अभियान के दूसरे दिन किया वृक्षारोपण कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार गाजियाबाद। बीजेपी के तीन दिवसीय सेवा ही संगठन साप्ताहिक अभियान के दूसरे दिन वार्ड नम्बर 87 ज्ञानखण्ड इंदिरापुरम अंतर्गत ज्ञान खंड 4 स्थित टंकी वाला पार्क में क्षेत्रीय निगम पार्षद निर्मल त्यागी के निर्देश पर पार्षद प्रतिनिधि सलेक चंद त्यागी, पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, किसान मोर्चा भाजपा ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर पौधा रोपण का कार्य किया।  इस मौके पर मंडल महामंत्री अभिषेक त्यागी, बीजेपी नेत्री प्रियंका प्रियदर्शिनी,  देबाशीष दत्ता, पूनम गुप्ता, ममता तिवारी, पूनम बंसल, तृप्ति शर्मा, अक्षय त्यागी, शैंकी त्यागी, अंकित त्यागी, राजू, विक्की तोमर आदि उपस्थित रहे।

बीजेपी के इंदिरापुरम मंडल अंतर्गत स्वर्ण जयंती पार्क में जलियांवाला बाग कांड के अमर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

चित्र
बीजेपी के इंदिरापुरम मंडल अंतर्गत स्वर्ण जयंती पार्क में  जलियांवाला बाग कांड के अमर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि  कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार गाजियाबाद। बीजेपी के इंदिरापुरम मंडल अंतर्गत स्वर्ण जयंती पार्क में बुद्धवार को जलियांवाला बाग कांड के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर मंडल अंतर्गत विभिन्न वार्डों के भाजपा नेताओं ने अमर शहीद वीरांगना महिला महारानी लक्ष्मी बाई की मूर्ति के सामने दो मिनट का मौन रखा और क्रूर ब्रिटिश पुलिस अधिकारी जनरल डायर की टुकड़ी के हाथों अपनी शहादत देने वाले अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।  इस अवसर पर वरिष्ठ बीजेपी नेता व वार्ड नम्बर 87 के पार्षद प्रतिनिधि सलेक चंद त्यागी, पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, राष्ट्रीय किसान मोर्चा भाजपा, वार्ड नम्बर 87 की निगम पार्षद निर्मला त्यागी, मंडल अध्यक्ष अजय शुक्ला, महामंत्री उमाशंकर, विमला रावत, नेहा जैन, आकाश वर्मा आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे। सबों ने देशभक्ति और राष्ट्रवाद के नक्शेकदम पर चलने का दृढ़ निश्चय किया और हर प्रकार की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहने का आह्वान पार्टी...