वार्ड नम्बर 87 ज्ञानखण्ड इंदिरापुरम स्थित नगर निगम प्राइमरी स्कूल में बीजेपी नेताओं ने किया वृक्षारोपण
वार्ड नम्बर 87 ज्ञानखण्ड इंदिरापुरम स्थित नगर निगम प्राइमरी स्कूल में बीजेपी नेताओं ने किया वृक्षारोपण
# क्षेत्रीय निगम पार्षद निर्मला त्यागी और पार्षद प्रतिनिधि सलेक चंद त्यागी ने बीजेपी सेवा ही संगठन सप्ताह के तहत किया वृक्षारोपण
कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार
गाजियाबाद। बीजेपी के तीन दिवसीय सेवा ही संगठन सप्ताह अभियान के दूसरे दिन वार्ड नम्बर 87 ज्ञानखण्ड इंदिरापुरम स्थित नगर निगम प्राइमरी स्कूल में क्षेत्रीय निगम पार्षद निर्मला त्यागी के निर्देश पर पार्षद प्रतिनिधि सलेक चंद त्यागी ने अपने समर्थकों के साथ बुद्धवार को वृक्षारोपण किया।
इस मौके पर पूनम गुप्ता, प्रियंका प्रियदर्शनी, देवाशीष दत्ता, स्कूल प्रिंसिपल भारती रावत, स्कूल टीचर सेहजा बतुल नकवी, सीमा शर्मा, मोनिका अरोड़ा, दीपक सिंह, आभा अग्रवाल, अर्चना पचौरी, अमर दीप, मोनू आदि उपस्थित थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें