15 वीं वित्त आयोग से टाईड मद में बिहार को मिला 1112 करोड़: सम्राट चौधरी
15 वीं वित्त आयोग से टाईड मद में बिहार को मिला 1112 करोड़: सम्राट चौधरी # प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह का जताया आभार # उत्तर प्रदेश को 2162 करोड़, पश्चिम बंगाल को 978 करोड़, तमिलनाडू को 799 करोड़, गुजरात को 708 करोड़, झारखण्ड को 374 करोड़ एवं अन्य सभी प्रदेशों को टाईड मद में मिली करोड़ों की सहायता राशि कमलेश पांडेय नई दिल्ली। 15 वें वित्त आयोग की सिफारिश पर वित्तीय वर्ष 2021-22 में भारत सरकार द्वारा टाईड मद में 1112 करोड़ रू बिहार को उपलब्ध कराया गया है। जिससे कि बिहार राज्य के त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं में नल-जल का काम, छठ घाट का निर्माण, कचरा प्रबंधन, पक्की गली-नाली निर्माण कराये जाएंगे। चूँकि बिहार में पंचायती राज चुनाव हो रहे हैं। इसलिए जनता लाभान्वित होगी। उन्होंने इस सहयोग के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह को विशेष तौर पर धन्यवाद ज्ञापित किया है। जिन्होंने बंगाल को 978 करोड़, तमिलनाडू को 799 करोड़, गुजरात को 708 करोड़, उत्तर प्रदेश को 2162 करोड़,...