संदेश

अप्रैल 25, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पुण्य की एफडी: डीएम डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने निराश्रित गोवंश के निमित्त भूसा दान अभियान शुरू किया

चित्र
पुण्य की एफडी: डीएम डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने निराश्रित गोवंश के लिए भूसा दान अभियान शुरू किया # मानवीय संवेदना का परिचय: बेसहारा पशुओं के भरण-पोषण हेतु जिलाधिकारी की अपील # उत्तरप्रदेश के जनपदीय प्रभारी मंत्री ए के शर्मा, मुख्य सचिव और अपर मुख्य सचिव पशुपालन  ने जिला प्रशासन की अनूठी पहल की सराहना की # गोवंश सेवा, भूसादान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे जनपदवासी # दानदाता अर्जित कर रहे पुण्य की एफडी, निराश्रित गोवंश के लिए जिला प्रशासन की अनूठी पहल राजनैतिकदुनिया संवाददाता जौनपुर 25 अप्रैल। जनपद में निराश्रित गोवंश के संरक्षण एवं उनके भरण-पोषण के लिए डीएम डॉ दिनेश चंद्र चलाए जा रहे विशेष भूसा दान अभियान की राज्य के मुख्य सचिव ने भी सराहना की है, क्योंकि इस महत्वपूर्ण अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी सिंह जनसहभागिता को प्रोत्साहित कर रहे हैं। ऐसा करने के लिए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा यह सराहनीय पहल की गई है, जो देश-प्रदेश के लिए अनुकरणीय उदाहरण बन चुका है।  उल्लेखनीय है कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की...

आप सांसद राघव चड्डा के भाजपा में शामिल होने से पंजाब में आप सरकार की हिल सकती है नींव

चित्र
आप सांसद राघव चड्डा के भाजपा में शामिल होने से पंजाब में आप सरकार की हिल सकती है नींव  @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व राजनीतिक विश्लेषक दिल्ली के बाद भाजपा अब पंजाब से भी आम आदमी पार्टी को बेदखल करेगी। इसी के चलते उसने ऑपरेशन लोटस राज्यसभा को अंजाम दिया। बता दें कि आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने उपनेता पद से हटाए जाने के बाद हाल ही में आप(AAP) छोड़कर भाजपा में खुशी खुशी शामिल होने का ऐलान किया, जिसमें राज्यसभा के दो-तिहाई आप सांसद (लगभग 7 में से 10) उनके साथ हैं। इससे साफ है कि अब पंजाब में आप की सरकार भी हिलाई जाएगी। संविधान के जानकार बताते हैं कि चड्डा का यह कदम संविधान के विलय प्रावधानों के तहत लिया गया, जिससे आप को संसदीय ताकत में बड़ा झटका लगा। लिहाजा, इसके राजनीतिक मायने तलाशे जा रहे हैं। उल्लेखनीय है  कि सांसद राघव चड्ढा ने गत 23 अप्रैल को प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की कि वे संदीप पाठक, अशोक मित्तल समेत अन्य सांसदों के साथ बीजेपी में विलय कर रहे हैं। उन्होंने आप पर सिद्धांतों से भटकने का आरोप लगाया और खुद को "गलत पार्टी में सही आदमी" बताया।...