संदेश

नवंबर 6, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

प्रभासाक्षी ने सदैव पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों का अक्षरशः पालन किया है: नीरज कुमार दुबे

चित्र
प्रभासाक्षी ने सदैव पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों का अक्षरशः पालन किया है: नीरज कुमार दुबे प्रभासाक्षी टीम नई दिल्ली। प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क की 21वीं वर्षगाँठ पर विभिन्न सामयिक विषयों पर आधारित ऑनलाइन परिचर्चाओं के कार्यक्रम 'प्रभासाक्षी विचार मंथन' का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने अपने अपने विचार रखे। पहली परिचर्चा का विषय था- क्या तीखी और ध्रुवीकरण वाली बहसों के इस दौर में दब कर रह जाते हैं असल समाचार?  इस परिचर्चा में भाजपा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री प्रेम शुक्ला और भाजपा विधायक एवं प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि प्रभासाक्षी ने एक महत्वपूर्ण विषय पर परिचर्चा आयोजित करने का साहस दिखाया है। क्योंकि अधिकतर देखा जाता है कि मीडिया आत्मचिंतन से बचता है। डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने माना कि टीवी चैनलों पर बहसें उग्र रूप लेती जा रही हैं जिससे बचना चाहिए। वहीं प्रेम शुक्ला ने कहा कि बहसों में जिन लोगों को आमंत्रित किया जाता है, वह अधिकतर विषय विशेषज्ञ नहीं होते। इसलिए भी समस्या आती है। व...

वार्ड नम्बर 72 की सभी जर्जर सड़कों की पार्षद ने करवाई मरम्मत

चित्र
वार्ड नम्बर 72 की सभी जर्जर सड़कों की पार्षद ने करवाई मरम्मत गाजियाबाद। क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल के प्रयासों से रविवार को गाजियाबाद नगर निगम के द्वारा वार्ड नम्बर 72 स्थित कौशांबी को गड्ढा मुक्त करने का अभियान चलाया गया। कनिष्ठ अभियंता संजय गंगवार की देखरेख में एंजेल मॉल से वेब सिनेमा तक और विभिन्न कॉलोनियों की टूटी-फूटी सड़कों की मरम्मत करवाई गई। पार्षद मनोज गोयल ने बताया कि प्रत्येक वर्ष इन सड़कों की मरम्मत करवाई जाती है, क्योंकि बरसाती जलजमाव से काली सड़क जर्जर हो जाती है। इसलिए पार्षद के प्रयासों व प्रभावों से प्रति वर्ष इन सड़कों की मरम्मत करवाई जाती है।  पार्षद गोयल ने कहा कि नगर निगम की बोर्ड बैठक में हमने इस मुद्दे को बड़े जोर शोर से उठाया था, जिसके बाद नगर निगम की महापौर और नगर आयुक्त ने उन्हें इस बात का आश्वासन दिया था कि जल्दी ही यह कार्य करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्य को शीघ्रता पूर्वक करवाने के लिए हम मेयर और नगर आयुक्त को धन्यवाद ज्ञापित करते हैं, जिन्होंने मेरी बात को संज्ञान में लिया। पार्षद ने सड़क पर उतरकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता की पड़...