वार्ड नम्बर 72 की सभी जर्जर सड़कों की पार्षद ने करवाई मरम्मत

वार्ड नम्बर 72 की सभी जर्जर सड़कों की पार्षद ने करवाई मरम्मत

गाजियाबाद। क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल के प्रयासों से रविवार को गाजियाबाद नगर निगम के द्वारा वार्ड नम्बर 72 स्थित कौशांबी को गड्ढा मुक्त करने का अभियान चलाया गया। कनिष्ठ अभियंता संजय गंगवार की देखरेख में एंजेल मॉल से वेब सिनेमा तक और विभिन्न कॉलोनियों की टूटी-फूटी सड़कों की मरम्मत करवाई गई। पार्षद मनोज गोयल ने बताया कि प्रत्येक वर्ष इन सड़कों की मरम्मत करवाई जाती है, क्योंकि बरसाती जलजमाव से काली सड़क जर्जर हो जाती है। इसलिए पार्षद के प्रयासों व प्रभावों से प्रति वर्ष इन सड़कों की मरम्मत करवाई जाती है। 
पार्षद गोयल ने कहा कि नगर निगम की बोर्ड बैठक में हमने इस मुद्दे को बड़े जोर शोर से उठाया था, जिसके बाद नगर निगम की महापौर और नगर आयुक्त ने उन्हें इस बात का आश्वासन दिया था कि जल्दी ही यह कार्य करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्य को शीघ्रता पूर्वक करवाने के लिए हम मेयर और नगर आयुक्त को धन्यवाद ज्ञापित करते हैं, जिन्होंने मेरी बात को संज्ञान में लिया। पार्षद ने सड़क पर उतरकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता की पड़ताल की। इस अवसर पर जूनियर अभियंता संजय गंगवार, शिव शंकर  उपाध्याय, कमलेश पांडे आदि लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के कूटनीतिक निहितार्थ

जनहितैषी सुझाव को शिकायत समझने की भूल न करें, अपेक्षित बदलाव के वाहक बनें

शिक्षक दिवस: जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया और बाल बाटिका का महत्व समझाया