संदेश

फ़रवरी 24, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मार्च के बाद शहर में कोई कूड़ाघर दिखाई न दे: नगरायुक्त

चित्र
मार्च के बाद शहर में कोई कूड़ाघर दिखाई न दे: नगरायुक्त  # स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में सहारनपुर को नंबर वन लाने की कवायद तेज  सहारनपुर। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने सभी सफाई निरीक्षकों और डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में लगे एनजीओ को निर्देश दिए कि वे सहारनपुर को कूड़ा मुक्त करने के लिए युद्ध की तरह काम करें, ताकि स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में सहारनपुर को नंबर वन लाया जा सके। उन्होंने पांवधोई किनारे के कूड़ाघरों सहित शहर के सभी कूड़ाघरों को समाप्त करने के निर्देश दिए। नगरायुक्त ने अपना संकल्प दोहराते हुए कहा कि मार्च तक शहर से सभी कूड़ा घरों को समाप्त करना है। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने वृहस्पतिवार को लखनऊ से आये स्वच्छ भारत मिशन के सहारनपुर मंडल प्रभारी वैभव पांडेय व निगम के अधिकारियों, सफाई निरीक्षकों व आईटीसी मिशन सुनहरा कल के प्रोग्राम मैनेजर तथा एनजीओ वालंटियर्स के साथ सहारनपुर को नंबर वन लाने पर गंभीर विचार मंथन किया। नगरायुक्त ने आईटीसी सुनहरा कल तथा एनजीओ को अपने वालंटियर्स की संख्या बढ़ाने और शत प्रतिशत घरों से कूड़ा कलेक्शन पर जोर दिया। उन्होंने सफाई निरीक्षकों को पांवधो...

यदि अगले माह में एलआईसी आईपीओ लेना चाहते हैं तो इन बातों पर दीजिये ध्यान और अपने कागज पूरे रखिये

चित्र
यदि अगले माह में एलआईसी आईपीओ लेना चाहते हैं तो इन बातों पर दीजिये ध्यान और अपने कागज पूरे रखिये @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार एक तरफ विश्व युद्ध की आशंकाओं के बीच दुनिया समेत भारत के शेयर बाजार धड़ाम हो चुके हैं तो दूसरी तरफ अगले महीने मार्च में भारत का सबसे बड़ा आईपीओ आने वाला है, जिसमें सबकी अभिरुचि बढ़ती जा रही है। यदि आप भी अगले माह में एलआईसी आईपीओ लेना चाहते हैं तो कुछ बातों का ख्याल रखिये और अपने कागज पूरे करिए। अन्यथा इस सरकारी उपक्रम में अपने लिए शेयर खरीदने की संभावनाओं से आप वंचित रह सकते हैं या वंचित किये जा सकते हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) आगामी 11 मार्च को अपना आईपीओ पेश कर सकती है। उस दिन यह सिर्फ एंकर निवेशकों के लिए खुलेगा, जबकि अन्य निवेशकों के लिए इसे दो दिन बाद यानी 13 मार्च को खोला जाएगा। बताया जाता है कि मार्च के पहले सप्ताह में इसे नियामकीय मंजूरी मिल सकती है। यदि वह किसी कारण वश नहीं मिल पाती है, तभी आईपीओ प्रस्तुत करने की तिथि में फेरबदल संभव है। एलआईसी आईपीओ में निवेशकों का ध्यान खींचने के लिए विभागीय ...