संदेश

दिसंबर 3, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

क्रिप्टो करेंसी पर प्रतिबंध नहीं, क्रिप्टो-एसेट को लाया जाएगा सेबी के नियामक दायरे में

चित्र
क्रिप्टो करेंसी पर प्रतिबंध नहीं, क्रिप्टो-एसेट को लाया जाएगा सेबी के नियामक दायरे में  @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार सरकार का क्रिप्टो करेंसी पर प्रतिबंध लगाने का कोई इरादा नहीं है, बल्कि वह इसका नाम बदलकर क्रिप्टो एसेट करने पर विचार कर रही है जिसे सेबी द्वारा विनियमित किया जाएगा। यह बात खुद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल ही में संसद में एक सवाल का जवाब देते हुए स्पष्ट की है, ताकि इस धंधे में जुटे लोगों के आर्थिक हित प्रभावित नहीं हों और निकट भविष्य में सरकार भी इससे लाभान्वित हो। वह यह भी चाहती है कि इससे किसी भी प्रकार की आर्थिक अनियमितताओं को बढ़ावा न मिले। वहीं, गत दिनों राज्यसभा में क्रिप्टोकरेंसी से संबंधित एक सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि कैबिनेट की मंजूरी के बाद क्रिप्टो करेंसी सम्बन्धी बिल मौजूदा शीतकालीन सत्र के तीसरे सप्ताह में पेश किया जाएगा। यह एक जोखिम भरा क्षेत्र है जो पूर्ण नियामक ढांचे में नहीं है। इसलिए इस पर रोक लगाने का कोई फैसला नहीं लिया गया, बल्कि आरबीआई और सेबी के माध्यम से जनजागरू...

वाणिज्य कर विभाग एवं खाद्य सुरक्षा विभाग के उत्पीड़न से त्रस्त व्यापारी करेंगे आंदोलन

चित्र
वाणिज्य कर विभाग एवं खाद्य सुरक्षा विभाग के उत्पीड़न से त्रस्त व्यापारी करेंगे आंदोलन # किया ऐलान, जल्द मिलेंगे मुख्यमंत्री से  कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता गाजियाबाद। वाणिज्य कर एवं खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के भ्रष्टाचार व उत्पीड़न से त्रस्त गाजियाबाद के व्यापारियों ने भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले एक बैठक आयोजित की। इस बैठक में वाणिज्य कर एवं खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के नकारात्मक रवैया और जांच के नाम पर लूट खसोट करने करने का विरोध किया गया और विशेष तौर पर इन दोनों विभागों से लड़ाई लड़ने के लिए व्यापारी सुरक्षा दल का गठन किया गया। व्यापारियों ने बताया कि यह दल खाद्य सुरक्षा व्यापारियों के उत्पीड़न का मुंहतोड़ जवाब देगा। यदि यह लोग बाज नहीं आए तो इनकी शिकायत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रवि कांत गर्ग व उपाध्यक्ष अशोक गोयल से भी करेंगे। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो व्यापारी इस विभाग के अधिकारियों के खिलाफ सड़क पर विरोध करेंगे। व्यापारियों ने कहा कि किसी भी सूरत में वे लोग उत्पीड़न नहीं सहेंगे और जल्दी ही व...

पीपीई मॉडल पर एक साथ काम कर के सरकारी और निजी हेल्थकेयर सेक्टर चमत्कार कर सकते हैं: श्रीमती उपासना अरोड़ा

चित्र
पीपीई मॉडल पर एक साथ काम कर के सरकारी और निजी हेल्थकेयर सेक्टर चमत्कार कर सकते हैं: श्रीमती उपासना अरोड़ा # यदि हम स्वास्थ्य सेवा में तकनीकी व इलेक्ट्रॉनिक विकास के बारे में बात करना चाहते हैं तो हमें ग्रामीण स्तर या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर से शुरू होने वाले आम लोगों की बहुत ही बुनियादी स्वास्थ्य आवश्यकताओं को संबोधित करना शुरू करना होगा। कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता नई दिल्ली/गाजियाबाद। स्वास्थ्य 4.0 को डिकोड करने और स्वास्थ्य सेवा में डिजिटल परिवर्तन के मार्ग में चुनौतियों का समाधान करने के उद्देश्य से होटल हयात, नई दिल्ली में शुक्रवार को एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रीमती उपासना अरोड़ा, निदेशक, यशोदा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, कौशाम्बी, गाजियाबाद ने इस तीसरे हेल्थटेक इनोवेशन कॉन्क्लेव में अन्य स्वास्थ्य सेवा दिग्गजों के बीच प्रख्यात पैनलिस्ट के रूप में बात की।  श्रीमती उपासना अरोड़ा ने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा क्षेत्र के वरिष्ठ प्रबंधकों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि हम स्वास्थ्य सेवा में तकनीकी व इलेक्ट्रॉनिक विकास के बारे में बात...