वार्ड नम्बर 87 अंतर्गत ज्ञान खण्ड 4 में रंगोत्सव होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया
वार्ड नम्बर 87 अंतर्गत ज्ञान खण्ड 4 में रंगोत्सव होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 87 अंतर्गत ज्ञान खण्ड 4 में रंगोत्सव होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर पार्षद निर्मला त्यागी के वार्ड प्रतिनिधि व वरिष्ठ भाजपा नेता सलेक चंद त्यागी, पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, किसान मोर्चा भाजपा और इंदिरापुरम व्यापार मंडल के अध्यक्ष सोमदत्त त्यागी, भाजयुमो के महामंत्री अभिषेक त्यागी के अलावा सोसायटी के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। सभी लोग पार्क में जुटे और एक दूसरे पर गुलाल लगाकर एक दूसरे से गले मिले। इस मौके पर ढोलक, झाल, मजीरे से होली के मनभावन गीतों का गायन भी रंग रसिया युवाओं ने किया। इस अवसर पर संजय दुबे, विश्वजीत विश्वास, धर्मेंद्र सिंह, गोपाल गोसाई, प्रताप सिंह, अमित मिश्रा, श्री प्रसाद, रामजीवन दुबे, नीरज दुबे, जगमोहन आदि निवासीगण उपस्थित रहे।