वार्ड नम्बर 87 अंतर्गत ज्ञान खण्ड एक में होली का त्यौहार हर्ष और उल्लास पूर्वक मनाया गया
वार्ड नम्बर 87 अंतर्गत ज्ञान खण्ड एक में होली का त्यौहार हर्ष और उल्लास पूर्वक मनाया गया
# निगम पार्षद निर्मला त्यागी के प्रतिनिधि सलेक चंद त्यागी, पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, किसान मोर्चा भाजपा को आयोजकों ने सम्मानित किया
गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 87 अंतर्गत ज्ञान खण्ड एक में होली का त्यौहार हर्ष और उल्लास पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर निगम पार्षद निर्मला त्यागी के वार्ड प्रतिनिधि सलेक चंद त्यागी, पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, किसान मोर्चा भाजपा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष एवं महामंत्री पंडित जी के अलावा स्थानीय गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। सभी कॉलोनी वासियों ने अपने जनप्रतिनिधियों का स्वागत फूल मालाओं के साथ सुंदरता पूर्ण तरीके से किया और एक दूसरे को होली की बधाई दी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें