कश्मीर, कश्मीरियत और जनसमस्याएं
कश्मीर, कश्मीरियत और जनसमस्याएं कश्मीर की बात तो सब करते हैं लेकिन क्या कश्मीर और कश्मीरियों की समस्याओं को जानते भी हैं? बता रहे हैं प्रभासाक्षी डॉट कॉम के संपादक नीरज कुमार दुबे... "कश्मीर की बात तो सब करते हैं लेकिन क्या कश्मीर और कश्मीरियों की समस्याओं को जानते भी हैं? कश्मीर पर बोलना तो हर कोई चाहता है लेकिन कश्मीर को समझना है तो पहले कश्मीरियों को समझना होगा, उनके मन के भीतर झांकना होगा। हालिया कश्मीर यात्रा के दौरान अनेक कश्मीरियों से सीधे संवाद के दौरान मैंने जाना कि कश्मीरी चाहते क्या हैं, कश्मीरी सोचते क्या हैं।" जम्मू-कश्मीर की शांति भंग करने के लिए पाकिस्तान लगातार प्रयास करता रहता है लेकिन इन प्रयासों को विफल करने के लिए हमारे सुरक्षा बल पूरी तरह मुस्तैद रहते हैं। भारत के इस खूबसूरत राज्य पर कुदरत ने भले अपना पूरा प्यार उड़ेल रखा हो, लेकिन कुछ स्वार्थी तत्व इसकी छवि नकारात्मक बनाये रखना चाहते हैं। यही कारण है कि इस राज्य की छवि के साथ आतंकवाद और हिंसा का ठप्पा ऐसे लगाया गया है कि वह सबके दिलो दिमाग पर छप-सा गया है। देखा जाये तो कश्मीर में लगभग सभी चीजें सकारात्म...