संदेश

अगस्त 16, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

किताबें व्यक्ति की सबसे अच्छी मित्र होती है: राकेश कुमार सिंह

चित्र
किताबें व्यक्ति की सबसे अच्छी मित्र होती है: राकेश कुमार सिंह # किताब घर नामक पुस्तकालय से डासना की एक नई पहचान स्थापित होगी और इसे एक प्रगतिशील विचारों वाले कस्बे के रूप में पहचाना जाएगा: मनोज कुमार मिश्र कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता गाजियाबाद। 76 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत नगर पंचायत डासना में 100 फिट लंबे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण जिलाधिकारी गाजियाबाद राकेश कुमार सिंह के द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी के साथ अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्रीमती ऋतु सुहास, नगर पंचायत डासना अध्यक्ष श्रीमती हंसार, अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार मिश्र, अवर अभियंता स्मृति गुप्ता भी उपस्थित थे। राष्ट्रीय ध्वज के लोकार्पण के पश्चात जिलाधिकारी डॉ सिंह  द्वारा यासीन गढ़ी डासना में स्थित एक लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया। किताब घर नाम से बनी यह लाइब्रेरी भारत फाउंडेशन के ईशानी अग्रवाल के सहयोग से तैयार की गई है। जिलाधिकारी ने फीता काटकर लाइब्रेरी का उद्घाटन किया तथा पुस्तकालय में जाकर किताबों का अवलोकन भी किया।  इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों एवं नगर पंचायत डासना के ...

दिल्ली पब्लिक स्कूल वसुंधरा में हर्षोल्लास से मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव

चित्र
दिल्ली पब्लिक स्कूल वसुंधरा में हर्षोल्लास से मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव # हम कल बंधी हुई धरती पर खड़े थे, आज खुला आकाश है और आने वाले कल की हवाएं हमारे साथ होंगी, ऐसा विश्वास है।  # जो देश अपना इतिहास भूल जाता है, उसका भूगोल भी बदल जाता है। इसलिए हमें अपने आजादी के इतिहास को हमेशा याद रखना है। @ कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता गाजियाबाद। भारत की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय चेतना को घर-घर तक पहुँचाने के लिए प्रत्येक वर्ष  की तरह इस वर्ष भी दिल्ली पब्लिक स्कूल वसुंधरा गाजियाबाद में 15 अगस्त 2022 को स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के लिए समर्पित ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम को बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की गरिमा देखते ही बन रही थी। सारा स्कूल परिसर तिरंगे रंग में सराबोर दिखाई दे रहा था। तिरंगे ध्वज, तिरंगी पतंगें और तिरंगी झंडियों से पूरे परिसर को सजाया गया था। आजादी का महोत्सव किसी विशेष जाति, धर्म अथवा राज्य नहीं बल्कि संपूर्ण भारत के लिए महत्वपूर्ण है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए 13अगस्त से विभिन्न साहित्यिक और सांस्कृतिक गतिवि...