किताबें व्यक्ति की सबसे अच्छी मित्र होती है: राकेश कुमार सिंह

किताबें व्यक्ति की सबसे अच्छी मित्र होती है: राकेश कुमार सिंह

# किताब घर नामक पुस्तकालय से डासना की एक नई पहचान स्थापित होगी और इसे एक प्रगतिशील विचारों वाले कस्बे के रूप में पहचाना जाएगा: मनोज कुमार मिश्र

कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता
गाजियाबाद। 76 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत नगर पंचायत डासना में 100 फिट लंबे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण जिलाधिकारी गाजियाबाद राकेश कुमार सिंह के द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी के साथ अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्रीमती ऋतु सुहास, नगर पंचायत डासना अध्यक्ष श्रीमती हंसार, अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार मिश्र, अवर अभियंता स्मृति गुप्ता भी उपस्थित थे।

राष्ट्रीय ध्वज के लोकार्पण के पश्चात जिलाधिकारी डॉ सिंह  द्वारा यासीन गढ़ी डासना में स्थित एक लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया। किताब घर नाम से बनी यह लाइब्रेरी भारत फाउंडेशन के ईशानी अग्रवाल के सहयोग से तैयार की गई है। जिलाधिकारी ने फीता काटकर लाइब्रेरी का उद्घाटन किया तथा पुस्तकालय में जाकर किताबों का अवलोकन भी किया। 
इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों एवं नगर पंचायत डासना के उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी सिंह ने कहा कि किताबें व्यक्ति की सबसे अच्छी मित्र होती है। यह उन्हें सही और गलत का अंतर समझ आती है और उचित रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने क्षेत्रीय लोगों से इस लाइब्रेरी का लाभ उठाने की बात भी कही।

 इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज के विषय में भी यह बताया कि राष्ट्रीय ध्वज के रंगों में ही उसके अर्थ छुपे हुए हैं। जहां केसरिया रंग वीरता एवं बलिदान का प्रतीक है, वहीं सफेद रंग शांति का और हरा रंग समृद्धि का प्रतीक है। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित व्यक्तियों को 76 वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दी तथा हर घर तिरंगा अभियान में उत्साह के साथ भाग लेने के लिए धन्यवाद भी ज्ञापित किया।

इस अवसर पर इशानी अग्रवाल ने भी बच्चों से मुखातिब होते हुए यह कहा कि वह शुरू से ही अध्ययन में रुचि रखती हैं तथा अन्य बच्चे जो शिक्षा से वंचित हैं या जिनके पास पुस्तकें उपलब्ध नहीं हैं, उनके लिए काम करना चाहती थी। उन्होंने इसके लिए अपनी दादी से प्रेरणा ग्रहण की। उन्होंने यह भी कहा कि यह पुस्तकालय यहां के छात्रों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार मिश्र ने सफेद झंडे एवं पुस्तकालय के बारे में बताते हुए कहा कि इससे डासना की एक नई पहचान स्थापित होगी और डासना को एक प्रगतिशील विचारों वाले कस्बे के रूप में पहचाना जाएगा।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी श्रीमती ऋतु सुहास, इशानी अग्रवाल के माता पिता श्रीमती सिलोना अग्रवाल व  आशीष अग्रवाल, नगर पंचायत डासना की अध्यक्ष श्रीमती हंसार, अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार मिश्र व अवर अभियंता स्मृति गुप्ता सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

फोटोकैप्शन:- डासना में लोगों को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, साथ में खड़े हैं अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार मिश्रा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के कूटनीतिक निहितार्थ

जनहितैषी सुझाव को शिकायत समझने की भूल न करें, अपेक्षित बदलाव के वाहक बनें

शिक्षक दिवस: जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया और बाल बाटिका का महत्व समझाया