अमेरिका-ईरान के बीच बातचीत तो हुई लेकिन बैठक बेनतीजा! समझिए इसके कूटनीतिक निहितार्थ
अमेरिका-ईरान के बीच बातचीत तो हुई लेकिन बैठक बेनतीजा! समझिए इसके कूटनीतिक निहितार्थ "फिलहाल इस वार्ता का फलाफल यह निकला है कि आलेख लिखे जाने तक अंतिम शांति/समझौता नहीं हुआ है। खास बात यह है कि बातचीत पूरी तरह विफल भी नहीं हुई है- कूटनीतिक संपर्क जारी है।" @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व राजनीतिक विश्लेषक सितंबर के तीसरे सप्ताह में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के बाद अमेरिका-ईरान वार्ता पुनः शुरू तो हुई, लेकिन अभी तक कोई अंतिम समझौता नहीं हो पाया है।हालांकि, बातचीत का चैनल सक्रिय है और दोनों पक्षों के बीच कुछ कूटनीतिक प्रगति के संकेत हैं। चूंकि दोनों पक्ष अपनी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं, इसलिए बीच का कोई रास्ता नहीं निकल पा रहा है। खुशी की बात यह है कि अब दोनों देश मध्यस्थों के जरिए नहीं, बल्कि खुद ही अपने प्रॉपर चैनल से बातचीत जारी रखे हुए हैं, जो शुभ संकेत है। वहीं, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने गत 23 सितंबर को साफ कहा कि पिछली बातचीत मध्यस्थों के साथ हुई थी और उन्होंने इसकी दिशा को स्पष्ट रूप से “एक तरफ या दूसरी तरफ” बताने से परहेज किया, जिससे बातची...