भाजपा नेता सलेक चंद त्यागी और पार्षद निर्मला त्यागी ने अपनी पोती का जन्मदिन धूमधाम से मनाया
भाजपा नेता सलेक चंद त्यागी और पार्षद निर्मला त्यागी ने अपनी पोती का जन्मदिन धूमधाम से मनाया राजनैतिक दुनिया गाजियाबाद। वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, किसान मोर्चा भाजपा सलेक चंद त्यागी और वार्ड नम्बर 89 की निवर्तमान पार्षद श्रीमती निर्मला त्यागी ने अपनी नन्हीं परी और प्यारी-सी पोती विनि त्यागी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया। सर्वप्रथम अपने इष्टदेव और अन्य ईश्वर की पूजा अर्चना के बाद कुल देवी-देवता की पूजा करके के बाद सपरिवार उसे बधाई व शुभकामनाएं दी और मनपसंद उपहार भेंट किये। इस अवसर पर जनता को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का जो अभियान शुरू किया था, वह आज घर घर पहुंच चुका है। लोग अब बेटियों को बेटों की तरह ही लाड़-प्यार और दुलार करने लगे हैं।उन्होंने कहा कि हमें यह समझना चाहिए कि बेटियां हमेशा से ही ईश्वर का वरदान होती हैं। वो पूरे परिवार का अभियान होती हैं। वो नन्हीं परी होती हैं। अपने पिता की शहजादी होती हैं। उन्होंने अपनी नन्हीं परी विनि त्यागी के जन्मदिन पर अपने स्वजनों, परिजनों, करीबी मित्रों को बुला...