पब्लिक और प्राइवेट ब्लॉकचेन्स क्या हैं? ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के अवसर और लाभ बताएं? इसकी आलोचनाएं और चुनौतियां क्या है? इसका भविष्य कैसा है?
पब्लिक और प्राइवेट ब्लॉकचेन्स क्या हैं? ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के अवसर और लाभ बताएं? इसकी आलोचनाएं और चुनौतियां क्या है? इसका भविष्य कैसा है? @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार ब्लॉकचेन एक ऐसी तकनीक है जिससे बिटकॉइन तथा अन्य क्रिप्टो-करेंसियों को संचालित किया जाता है। यदि इसे सरल शब्दों में इसे समझा जाए तब यह एक डिजिटल ‘सार्वजनिक बही-खाता’ (पब्लिक लेजर) है, जिसमें प्रत्येक लेन-देन का रिकॉर्ड दर्ज़ किया जाता है। इस तकनीक का इस्तमाल कर, पार्टिसिपेंट्स अपने ट्रांसक्शन्स को कंफर्म कर सकते हैं, वहीं उन्हें किसी सेंट्रल क्लीयरिंग ऑथोरिटी की कोई भी ज़रूरत नहीं होगी। वैसे तो ब्लॉकचेन के बहुत सारे वैरायटी हैं, लेकिन सभी प्राय: सभी मुख्य रूप से दो कैटेगिरीज में ही आते हैं- पब्लिक या प्राइवेट। पब्लिक ब्लॉकचेन्स किसी को भी देखने और ट्रांसक्शन सेंड करने के लिए अवसर देती है जब तक वो इस कंसेंसस प्रोसेस का हिस्सा हैं। ये कंसोर्टियम ब्लॉकचेन्स भी हैं, जहाँ लेजर को इस्तमाल करने के लिए केवल कुछ प्री-सेलेक्टेड नम्बर के नोड्स को ही ऑथराइज्ड किया गया होता है। उदहारण के तौर पर, एक ...