बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी एके शर्मा का नोएडा, गौतमबुद्ध नगर में हुआ भव्य स्वागत
बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी एके शर्मा का नोएडा, गौतमबुद्ध नगर में हुआ भव्य स्वागत # पश्चिमी यूपी के तीन दिवसीय दौरे के तहत रविवार को नोएडा, गौतमबुद्धनगर पहुंचे थे पूर्व आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा # अपनी पहली यात्रा में ही नोएडा, गौतमबुद्धनगर के सभी आरडब्ल्यूए व कारोबारी संगठनों में आंतरिक एका की बीज बो गए अरविंद कुमार शर्मा कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता गौतमबुद्धनगर/नोएडा। भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद नोएडा के अपने पहले दौरे के दौरान यूपी बीजेपी के उपाध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य ए. के. शर्मा के समर्थन में सभी निवासी निकाय, संघ, आरडब्ल्यूए और एओए रविवार की सुबह अपने सभी मतभेदों के बावजूद एक मंच पर नजर आए। सभी ने अरविंद कुमार शर्मा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के उपरांत उनके प्रथम नोएडा आगमन पर आयोजित स्वागत समारोह में बारी बारी से उनका स्वागत करने के लिए एक साथ एक मंच पर मौजूद रहे, जो कि बेहद ही दुर्लभ बात है, लेकिन यह उनके चमत्कारिक व्यक्तित्व का असर भी है। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के नये नेता एवं पूर्व आईएएस अधिक...