संदेश

जून 4, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी हैं तो संभावनाएं हैं...

चित्र
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी हैं तो संभावनाएं हैं @ कमलेश पांडेय, कवि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी हैं तो संभावनाएं हैं, बिहार के नव निर्माण की नई कथाएं हैं। गांव-गांव तक सड़कें हों, ऐसी योजनाएं हैं, हर घर खुशहाली पहुंचे, ऐसी कामनाएं हैं। खेतों में हरियाली हो, नदियों में रवानियां हैं, युवाओं के सपनों को मिलती नई उड़ानें हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार की नई दिशाएं हैं, विकास के पथ पर बढ़ती हुई निशानियां हैं। उद्योगों का विस्तार हो, ऐसी परिकल्पनाएं हैं, निवेश और नवाचार की खुलती खिड़कियां हैं। भ्रष्टाचार पर अंकुश हो, ऐसी अपेक्षाएं हैं, सुशासन के संकल्पों की नई व्याख्याएं हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी हैं तो संभावनाएं हैं, जन-जन के विश्वास की यही तो गूंजती वाणियां हैं। समय बताएगा कितना साकार हुआ सपना, फिलहाल उम्मीदों से भरी हुई ये कहानियां हैं। @ कमलेशवाणी की काव्य मय प्रस्तुति