संदेश

अगस्त 17, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बिहार: क्या राजनीतिक पर्यटन से इतर कोई ठोस सियासी संदेश दे पाएगा वोटर अधिकार यात्रा?

चित्र
बिहार: क्या राजनीतिक पर्यटन से इतर कोई ठोस सियासी संदेश दे पाएगा वोटर अधिकार यात्रा? @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व राजनीतिक विश्लेषक कांग्रेस सुप्रीमो रहे लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दृष्टिगत, केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा शुरू किए गए मतदाता सूची के "विशेष गहन पुनरीक्षण" (एसआईआर) अभियान की सड़क से सांसद तक पुरजोर मुखालफत की है। इस पर उन्हें विपक्षी पार्टियों का भी उसी तरह से साथ मिला है, जिस तरह से उनकी "संविधान बचाओ अभियान" को भरपूर साथ मिला था।  यही वजह है कि रविवार को उन्होंने "मतदाता (वोटर) अधिकार यात्रा" का आगाज दलित नेता व पूर्व कांग्रेसी उपप्रधानमंत्री स्व. जगजीवन राम के गृह क्षेत्र सासाराम से किया है, जो उनकी पुत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमती मीरा कुमार की भी कर्मभूमि समझी जाती है। शायद दलित मतदाताओं को पुनः पार्टी से जोड़ने के लिए ही बिहार प्रदेश कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष दलित नेता राजेश कुमार को बनाया गया है।  इसलिए यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या उनकी यह वोटर अधिकार यात्रा भी पिछली  राजनी...