संदेश

जनवरी 27, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

1 फरवरी 2022 से तीन प्रमुख बैंकों- एसबीआई, पीएनबी और बीओबी बैंक के नियमों में होंगे ये-ये बदलाव

चित्र
1 फरवरी 2022 से तीन प्रमुख बैंकों- एसबीआई, पीएनबी और बीओबी बैंक के नियमों में होंगे ये-ये बदलाव @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार क्या आपको पता है कि आगामी 1 फरवरी 2022 से कई बैंक अपने आईएमपीएस ट्रांजेक्शन, चेक क्लीयरेंस और डेबिट अकाउंट ट्रांजैक्शन समेत कई सर्विस पर चार्ज बढ़ाने जा रहे हैं। यदि नहीं तो यह जान लीजिए कि एसबीआई, पीएनबी और बीओबी बैंक अपने कुछ नियमों में भारी बदलाव करने जा रहे हैं, जो अगले 1 फरवरी 2022 से सभी खाताधारकों के लिए एक समान रूप से लागू हो जाएंगे।  बता दें कि सार्वजनिक या निजी बैंक समय-समय पर अपने ही नियमों में बदलाव करते रहते हैं, लेकिन कई बार ग्राहक सही समय पर इन बदलावों से अवगत नहीं हो पाते हैं, जिससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ता है। इसलिए यहां पर हम आपको एसबीआई, पीएनबी और बीओबी बैंक में होने वाले बदलावों से अवगत कराएंगे। यूं तो ये बैंक अपने खाताधारकों को अपने नियम बदलने को लेकर कई बार जानकारी दे चुके हैं, फिर भी कई ऐसे लोग हैं जिन्हें इन बदलावों के बारे में पूरी तरह से नहीं पता है।  ऐसे ही लोगों के लिए हम यहां पर परिवर्तित होने व...

बढ़ती ठंड में हड्डी और जोड़ों में दर्द की शिकायत हो तो चिकित्सक की सलाह पर कीजिए ये उपाय

चित्र
बढ़ती ठंड में हड्डी और जोड़ों में दर्द की शिकायत हो तो चिकित्सक की सलाह पर कीजिए ये उपाय @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार सर्दी के मौसम में कई तरह के संक्रमण के साथ हड्डियों व उनके जोड़ों में दर्द की समस्याएं भी अचानक बढ़ जाती हैं। खासतौर पर उम्र बढ़ने के साथ महिलाओं में यह दिक्कत आम हो जाती है। जैसे-जैसे कंपकंपाने वाली ठंड बढ़ती है, वैसे-वैसे लोगों में जोड़ों के दर्द की परेशानियां भी बढ़ने लगती है। चूंकि ठंड के मौसम में लोग शारीरिक काम गर्मियों के मुकाबले कम करते हैं। इसलिए उनकी हड्डी अकड़ने के साथ कमजोर हो जाती है। ऐसे में विटामिन-डी हड्डियों की सेहत के लिए लाभदायक हो सकता है।  चिकित्सकों के मुताबिक, ठंड के मौसम में खासकर वृद्धों में हड्डी संबंधी बीमारियां बढ़ गई हैं। उनके जोड़ों का दर्द उनकी परेशानियों  का सबब बन गया है। पर्याप्त मात्रा में विटामिन-डी नहीं मिलने से इस तरह की बीमारियों का प्रकोप बढ़ता है। वहीं, ठंड में बच्चों में रिकेट नामक व वयस्कों में ओस्टोमलेशिया नामक बीमारी बढ़ती है। भीषण ठंड में घुटने, कमर, पीठ व शरीर के अन्य हिस्सों में दर्द की शिकायत...

पार्षद निर्मल त्यागी ने नगर निगम बालिका उच्च विद्यालय, मकनपुर, इंदिरापुरम में किया झंडोत्तोलन

चित्र
पार्षद निर्मल त्यागी ने नगर निगम बालिका उच्च विद्यालय, मकनपुर, इंदिरापुरम में किया झंडोत्तोलन  लोकनायक भारत न्यूज़ गाजियाबाद। गणतंत्र दिवस के मौके पर वार्ड नम्बर 87 की निगम पार्षद निर्मल त्यागी ने नगर निगम बालिका उच्च विद्यालय, मकनपुर, इंदिरापुरम में झंडोत्तोलन किया। इस मौके पर बीजेपी नेता और पार्षद पति सलेक चंद त्यागी, युवा मोर्चा के महामंत्री अभिषेक त्यागी, प्रधानाचार्य भारती रावत, डॉक्टर स्मृति, सुधार, करुणा आदि मौजूद रहे। इस मौके पर नगर निगम बालिका हाईस्कूल मकनपुर के बच्चों को सम्बोधित करते हुए निगम पार्षद निर्मल त्यागी ने कहा कि हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का भी बोध होना चाहिए। हमारा संविधान हमें यही शिक्षा देता है। हमें किसी भी परिस्थिति में नियम कानून को अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए। हमें सबका सहयोग करना चाहिए, ताकि हमारा गणतंत्र सफल हो। उन्होंने लड़कियों से खूब पढ़ने और जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

पार्षद निर्मला त्यागी ने समर्थक बहनों के साथ मतदाताओं को भाजपा की उपलब्धियां बताते हुए वोट देने के लिए प्रेरित किया।

चित्र
पार्षद निर्मला त्यागी ने समर्थक बहनों के साथ मतदाताओं को भाजपा की उपलब्धियां बताते हुए वोट देने के लिए प्रेरित किया। # जय भाजपा तय भाजपा, नारी शक्ति ने ठाना है, भाजपा को जिताना है लोकनायक भारत न्यूज़ गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 87 की निगम पार्षद निर्मला त्यागी के नेतृत्व में साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुनील शर्मा के प्रचार प्रसार हेतु महिला मोर्चा इंदिरापुरम मंडल तथा शिप्रा रिवेरा सोसायटी की बहनों द्वारा महिला जनसंपर्क अभियान चलाया गया। जिसके तहत शिप्रा रिवेरा सोसाइटी में पूनम बंसल के निवास स्थान पर सभी बहनों के साथ चौपाल बैठक की गयी। इस मौके पर मुख्य वक्ता पार्षद निर्मला त्यागी के मार्गदर्शन में सभी बहनों ने मतदाताओं को भाजपा की उपलब्धियां बताते हुए वोट देने के लिए प्रेरित किया। बैठक में पार्षद निर्मला त्यागी, महिला मोर्चा महामंत्री पूजा तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य किरण वर्मा और अन्य सामाजिक बहने संगीता शिंदे, हीरादेवी, तृप्ति त्रिपाठी, ममता तिवारी, पुष्पा, संध्या रायजादा, कृष्णा, प्रिया विश्वास, अनीता चौहान, शारदा भदोरिया, अभिषेक त्यागी, नकुल त्यागी, नेहा शर्म...