पार्षद निर्मल त्यागी ने नगर निगम बालिका उच्च विद्यालय, मकनपुर, इंदिरापुरम में किया झंडोत्तोलन
पार्षद निर्मल त्यागी ने नगर निगम बालिका उच्च विद्यालय, मकनपुर, इंदिरापुरम में किया झंडोत्तोलन
लोकनायक भारत न्यूज़
गाजियाबाद। गणतंत्र दिवस के मौके पर वार्ड नम्बर 87 की निगम पार्षद निर्मल त्यागी ने नगर निगम बालिका उच्च विद्यालय, मकनपुर, इंदिरापुरम में झंडोत्तोलन किया। इस मौके पर बीजेपी नेता और पार्षद पति सलेक चंद त्यागी, युवा मोर्चा के महामंत्री अभिषेक त्यागी, प्रधानाचार्य भारती रावत, डॉक्टर स्मृति, सुधार, करुणा आदि मौजूद रहे।
इस मौके पर नगर निगम बालिका हाईस्कूल मकनपुर के बच्चों को सम्बोधित करते हुए निगम पार्षद निर्मल त्यागी ने कहा कि हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का भी बोध होना चाहिए। हमारा संविधान हमें यही शिक्षा देता है। हमें किसी भी परिस्थिति में नियम कानून को अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए। हमें सबका सहयोग करना चाहिए, ताकि हमारा गणतंत्र सफल हो। उन्होंने लड़कियों से खूब पढ़ने और जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें