संदेश

अगस्त 14, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

गोरों से आजादी मिली, कालों ने फिर गुलाम बना लिया!

चित्र
गोरों से आजादी मिली, कालों ने फिर गुलाम बना लिया! @ आजादी मेरे सामने/कमलेश पांडेय, वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार आजादी एक भ्रम है! लोकतंत्र एक मृगतृष्णा! भीड़तंत्र एक ऐसी कड़वी सच्चाई है, जिससे सभ्य समाज आक्रांत है, लाचार है, किंकर्तव्यविमूढ़ भी! पहले रोटी, कपड़ा और मकान, फिर शिक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान की बातें बेमानी हो चुकी हैं। अब तकनीकी गैजेट्स, सर्वसुलभ परिवहन और सुरक्षा के सवाल मुंह बाये खड़े हैं।  अमूमन, जातिगत आरक्षण, धर्मगत अल्पसंख्यकवाद और भेदभावी व्यवस्था भारतीय लोकतांत्रिक प्रणाली की वह तल्ख सच्चाई है, जिससे मुंह मोड़ा नहीं जा सकता। लेकिन जब सत्ताधारी और व्यवस्था पर हावी जमात सर्व समावेशी सुव्यवस्था की जगह लक्षित कुव्यवस्था को बढ़ावा दे और तर्क की बजाय रूढ़िवादी कवच का सहारा ले, तो फिर कुछ भी कहना बेमामी बात है।  सर्वविदित है कि कभी भारत को सोने की चिड़ियां कहा गया, तो कभी विश्वगुरु, और कभी दूध की नदियां बहने वाला देश! अनाज, फल-फूल और प्राकृतिक औषधियों से भरा पूरा देश। लेकिन पुरातन त्याग को तिलांजलि देकर आधुनिक लाभ को ही सबकुछ समझने वाला सत्ताधारी वर्ग जब राष्ट्री...

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस क्या है? यह कब और क्यों मनाया जाएगा?

चित्र
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस क्या है? यह कब और क्यों मनाया जाएगा? @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार भले ही 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ, लेकिन इससे पहले 14 अगस्त 1947 को विभाजित भारत से पाकिस्तान का जन्म हुआ और इसी दिन पश्चिमी और पूर्वी पाकिस्तान के मुस्लिम बहुल इलाकों में भयानक दंगे हुए, जहां हिंदुओं का कत्लेआम हुआ। यही वजह है कि रविवार 15 अगस्त 2021 को भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने से एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बताया कि आज से प्रतिवर्ष 14 अगस्त को 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' के तौर पर मनाने का निर्णय लिया गया है।  देखा जाए तो आजादी की सालगिरह के ठीक एक दिन पहले देश के बंटवारे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दर्द छलक उठा। उन्होंने दो टूक शब्दों में अपनी भावनाओं को साझा करते हुए कहा कि बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता। नफरत और हिंसा की वजह से हमारे लाखों बहनों और भाइयों को विस्थापित होना पड़ा और लाखों लोगों को अपनी जान तक गंवानी पड़ी। उन लोगों के संघर्ष और बलिदान की याद में प्रतिवर्ष 14 अगस्त को 'विभा...

स्वतंत्रता दिवस पर जानिए वो बातें, जिससे राष्ट्र ध्वज, राष्ट्रगान, राष्ट्रीय गीत आदि के बारे में आपका ज्ञान समृद्ध हो

चित्र
स्वतंत्रता दिवस पर जानिए वो बातें, जिससे राष्ट्र ध्वज, राष्ट्रगान, राष्ट्रीय गीत आदि के बारे में आपका ज्ञान समृद्ध हो @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार भारत के राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज, राष्ट्रगान, राष्ट्रीय गीत सहित इस दिवस से जुड़ी हर बातों, हर चीजों और हरेक प्रतीक चिन्हों के बारे में लोग गहनता पूर्वक जानना चाहते हैं। 15 अगस्त को लाल किले पर ही तिरंगा झंडा क्यों फहराया जाता है? देश के प्रधानमंत्री ही झंडा क्यों फहराते है? राष्ट्र-गान और राष्ट्रीय ध्वज से जुड़ी वो खास बातें क्या क्या हैं जो हर भारतीय को पता होनी चाहिए। राष्ट्रीय गीत क्या है और इसे कब बजाना चाहिए। इन सभी बातों को हम आपको बताएंगे, ताकि आप इसके हरेक अनछुए पहलुओं से अपडेट रह सकें। # भारत का राष्ट्रगान क्या है? इसे कब-कब गाया जाता है? राष्ट्रगान बजते समय क्या क्या सावधानी बरतनी चाहिए। 'राष्ट्रगान' किसी भी देश की वो धरोहर होती हैं, जिससे उस राष्ट्र की पहचान जुड़ी हुई होती है। प्रत्येक राष्ट्र के 'राष्ट्रगान'  से राष्ट्रभक्ति की भावना की अभिव्यक्ति होती है। स्वतंत्रत...