संदेश

मार्च 29, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

वार्ड नम्बर 87 अंतर्गत ज्ञान खंड 1 में स्थानीय लोगों के साथ पार्षद प्रतिनिधि ने की बैठक

चित्र
वार्ड नम्बर 87 अंतर्गत ज्ञान खंड 1 में स्थानीय लोगों के साथ पार्षद प्रतिनिधि ने की बैठक # पार्षद प्रतिनिधि सलेक चंद त्यागी ने लोगों को उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करवाने का आश्वासन दिया @ कमलेश पांडेय/गाजियाबाद वार्ड नम्बर 87 अंतर्गत ज्ञान खंड एक में निगम पार्षद निर्मला त्यागी के वार्ड प्रतिनिधि सलेक चंद त्यागी ने स्थानीय वरिष्ठ जनों के साथ बैठक की और उनकी नवीनतम समस्याओं से अवगत हुए। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि गाजियाबाद नगर निगम और गाजियाबाद विकास प्राधिकरण से जुड़ी हुई उनकी जो भी समस्याएं होंगी, सबका क्रमबद्ध रूप से समाधान करवाया जाएगा।  उन्होंने बताया कि लोगों ने पार्क के सौंदर्यीकरण और पार्क की सफाई के अलावा सीवर की सफाई, सड़क की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, मच्छर को नियंत्रित करने के लिए फॉगिंग, बेतरतीब ढंग से बढ़ रहे पेड़ों की छंटाई व आमलोगों की सुरक्षा के बारे में पार्षद प्रतिनिधि का ध्यान आकृष्ट करवाया। लोगों ने ज्ञानखण्ड एक, ज्ञानखण्ड दो और ज्ञानखण्ड तीन की विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया, जो उपरोक्त प्रकृति की ही हैं।  इस पर पार्षद प्रतिनिधि सलेक चंद ...

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में उर्दू पत्रकारिता के दो सौ साल पूरे होने पर विचार गोष्ठी आयोजित

चित्र
प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में उर्दू पत्रकारिता के दो सौ साल पूरे होने पर विचार गोष्ठी आयोजित # वक्ताओं ने भारत के निर्माण में उर्दू मीडिया की भूमिका पर अपने अपने विचार प्रकट किए कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता नई दिल्ली। उर्दू पत्रकारिता के 200 साल पूरे होने पर रविवार को प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में "भारत के निर्माण में उर्दू मीडिया की भूमिका" विषयक एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें पत्रकारों ने देश की द्वितीय राजभाषा उर्दू की पत्रकारिता के अतीत, वर्तमान और भविष्य पर प्रकाश डालते हुए अपने अपने महत्वपूर्ण विचार रखे। बता दें कि प्रेस क्लब ऑफ इंडिया 4,200 से अधिक पत्रकारों का एक निकाय है जो अपने बौद्धिक विमर्श के लिए राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लब्धप्रतिष्ठित है। इस अवसर पर पत्रकार सह राजनेता शाहिद सिद्दीकी, कुर्बान अली और शम्स तबरेज़ कासमी सहित उर्दू पत्रकारिता से जुड़े प्रमुख व्यक्तियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। जबकि राष्ट्रीय सहारा उर्दू के कई संस्करण चलाने वाले सहारा न्यूज नेटवर्क के सीईओ उपेंद्र राय इस समारोह के मुख्य अतिथि थे। वक्ताओं ने "भारत के निर्माण म...