जनकपुर पहुंचे भगवान राम, हर्षित हुई अयोध्या नगरी: नरेंद्र भारद्वाज
जनकपुर पहुंचे भगवान राम, हर्षित हुई अयोध्या नगरी: नरेंद्र भारद्वाज # प्राचीन संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर धार्मिक रामलीला समिति, वसुंधरा के तत्वावधान में आयोजित रामलीला में उमड़ रही है भारी भीड़ हर्षित सिंह/स्वतंत्र पत्रकार गाजियाबाद। प्राचीन संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर धार्मिक रामलीला समिति, वसुंधरा के तत्वावधान में आयोजित रामलीला के दौरान मर्यादा पुरुषोत्तम रामचंद्र जी अपने भाइयों के साथ गुरू विश्वामित्र के नेतृत्व में सीता स्वयंवर में शिरकत करने के लिए जनकपुर पहुंच गए हैं। समिति के अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि अयोध्या और जनकपुर के लिए यह गौरवशाली पल रहा, जिसे देखकर दर्शक भी भाव विह्वल हो गए। उन्होंने कहा कि इससे पहले नारद मोह, विश्वमोहनी, रावण जन्म, रावण का अत्याचार, राम जन्म, मुनि आगमन, अहिल्या उद्धार और गंगा दर्शन का भी रामलीला मंचन सम्पन्न हो चुका है। रामलीला समिति के अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम की लीला देखकर लोग भाव-विह्वल हो जा रहे हैं। अहिल्या उद्धार के दृश्य मंचन के समय महिलाओं की आँख में आंसू तक आ गए। वहीं, गंग...