Why does the opposition differentiate between offering theft and Waqf theft?
आख़िर चढ़ावा चोरी और वक्फ चोरी में फर्क क्यों करता है विपक्ष? जानिए https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-6262725213669814 @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व राजनीतिक विश्लेषक किसी भी लोकतंत्र की सफलता राजनीतिक दलों की नेकनीयती और दूरदर्शिता पर निर्भर करती है, लेकिन जब राजनीतिक दल ही दोहरी, दोमुंही, पक्षपाती बातचीत करने लगें तो नीतियां शर्माएंगी और इनके द्वारा बनाए हुए कानून वकीलों के स्वर्ग बन जाएंगे। दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत भी इन्हीं विडंबना भरी सियासी परिस्थितियों से दो चार होता आया है। जहां धर्मनिरपेक्षता, सामाजिक न्याय, राष्ट्रभाषा, सुशासन, मौलिक सनातन संस्कृति और विकास आदि पर हमारे दलों की मतभिन्नताओं की कीमत भारतवासी चुकाते आए हैं।वहीं, आजकल भारत के सियासी गलियारों में एक प्रश्न बहुत तेजी से चर्चित/वायरल हो रहा है कि आख़िर 'चढ़ावा चोरी' और 'वक्फ चोरी' में विपक्ष फर्क क्यों करता है? यूँ तो यह एक राजनीतिक प्रश्न है, और इसका उत्तर किसी एक तथ्य से नहीं दिया जा सकता क्योंकि सभी विपक्षी दलों का रुख एक ज...