संदेश

जून 15, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बहराइच के जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने सामूहिक कोविड टीकाकरण करवाने वाले अल्पसंख्यक परिवार के पास भिजवाया गुलदस्ता, बनाया लोकल ब्रांड एम्बेसडर

चित्र
बहराइच के जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने सामूहिक कोविड टीकाकरण करवाने वाले अल्पसंख्यक परिवार के पास भिजवाया गुलदस्ता # बहराइच में मुस्लिम परिवार के 16 सदस्यों ने करवाया  सामूहिक कोविड टीकाकरण और शेष अन्य का भी जल्द करवाएंगे # जब शाहिद अली ने अपने परिवार के 16 लोगों के साथ ली कोविड वैक्सीन की पहली डोज तो डीएम डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने तहसीलदार के हाथों भेजा गुलदस्ता # शाहिद अली बने कोविड वैक्सिनेशन कार्यक्रम के ब्रांड एम्बेसडर, वैक्सीन के लिए लोगों को करेंगे जागरूक @ कमलेश पांडेय/दिल्ली-लखनऊ-बहराइच उत्तरप्रदेश के बहराइच जिले में एक मुस्लिम परिवार के 16 लोगों ने एक साथ कोविड अस्पताल सेंटर पर बने कोरोना टीकाकरण बूथ पर पहुंचकर एक के बाद एक करके सभी ने कोविड 19 वैक्सीन की पहली डोज ली। शाहिद अली के परिवार के इस नेक कदम से अल्पसंख्यकों खासकर मुस्लिम परिवारों में कोविड 19 टीकाकरण को लेकर एक सकारात्मक संदेश गया है। जनपद में इस बात की चर्चा है कि यह पूरी बात जब जिले के डीएम डॉ दिनेश चंद्र सिंह की संज्ञान में लाई गई तो उन्होंने इसके दूरगामी महत्व को समझा और अपने प्रतिनिधि के तौर पर इलाके के त...

टॉप 10 यूपीआई एप्प्स देते हैं यूपीआई पेमेंट्स की सुविधा, पलक झपकते ही होता है सुरक्षित भुगतान

टॉप 10 यूपीआई एप्प्स देते हैं यूपीआई की सुविधा, पलक झपकते ही होता है सुरक्षित भुगतान @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार यूपीआई यानी यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस अब त्वरित और भरोसेमंद भुगतान एप्प की प्रक्रिया के रूप में विस्तारित होने के साथ साथ लोकप्रियता भी प्राप्त कर रहा है। यह  भारत में डिजिटल लेनदेन के सबसे पसंदीदा तरीकों में से एक बन रहा है। मसलन, ऐसे कई ऐप हैं जो यूजर्स को यह सुविधा मुहैया कराते हैं। इसके अलावा, कई बैंकों ने यूपीआई के साथ करार किया है, जिनके ग्राहक इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल बैंक ऐप के जरिए भी कर सकते हैं। बाजार में कई चैट प्लेटफॉर्म और मोबाइल वॉलेट द्वारा भी यूपीआई की पेशकश की जा रही है। सवाल है कि यूपीआई क्या है, तो जवाब होगा कि यूपीआई एक डिजिटल भुगतान प्रणाली है जिसके माध्यम से उपयोगकर्ता वर्चुअल पेमेंट एड्रेस (वीपीए) के माध्यम से पैसे भेज और प्राप्त कर सकता है। इसके माध्यम से पैसा सीधे ग्राहक के बैंक से डेबिट हो जाएगा। निःसन्देह, यूपीआई ने लोगों के भुगतान की प्रक्रिया को बहुत ही आसान बना दिया है। अब लोग चुटकी में भुगतान कर सकते हैं। वहीं, यूपीआई भुगतान...