सभ्यता-संस्कृति के उन्नायक व देश के भविष्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा धारित अष्ट गुणों की उपादेयता
सभ्यता-संस्कृति के उन्नायक व देश के भविष्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा धारित अष्ट गुणों की उपादेयता @ डॉ दिनेश चंद्र सिंह, आईएएस, जिलाधिकारी जौनपुर भारत के यशस्वी और सर्वाधिक लोकप्रिय संत स्वरूप माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के बाद देश व विदेश के सर्वाधिक लोकप्रिय उत्तरप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी, महंत एवं पीठाधीश्वर, गोरक्षनाथ पीठ, गोरखपुर, भारतीय लोकतंत्र की व्यवस्था के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता हैं। वह भारत के सबसे महत्वपूर्ण राज्य उत्तरप्रदेश, जो सर्वाधिक जनसंख्या, संसाधनों एवं प्रगति और वैभव की अपार संभावनाओं को समेटे हुए है, विश्व के पटल पर अपनी सभ्यता-संस्कृति, सांस्कृतिक धरोहरों के लिए विश्वविख्यात है। उत्तरप्रदेश के महान सांस्कृतिक धरोहर के प्रतीक के रूप में श्रीराम-कृष्ण, राम-रहीम, कबीर एवं महाभारत काल से पूर्व में महाराजा दशरथ, राजा हरिश्चन्द्र, महर्षि दधीचि, महर्षि बाल्मीकि, महर्षि परशुराम जी, महर्षि विश्वामित्र आदि की अपनी महत्ता है। यह देव तथा ईश्वर की वरदान प्राप्त भूमि है, जिसके यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री श्री यो...