काश! बजट में स्वास्थ्य सुविधाओं की जमीनी जरूरतों पर भी ध्यान देने की कोशिश की जाती तो चमत्कारिक बदलाव महसूस होता
काश! बजट में स्वास्थ्य सुविधाओं की जमीनी जरूरतों पर भी ध्यान देने की कोशिश की जाती तो चमत्कारिक बदलाव महसूस होता @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार कोई भी सरकार आम बजट आम जनता की सहूलियत व सुविधाओं के लिए बनाती है या फिर बार बार पूंजीपतियों के हितों को तवज्जो देती है, इसको लेकर अधिकांश लोग गलतफहमी में रहते हैं और इधर उधर की तरह तरह की बातें करते आये हैं। हालांकि, कोरोना काल में स्वास्थ्य सुविधाएं सबकी प्राथमिकताओं में शामिल है, इसलिए हमने बजट 2022 के बहाने डॉक्टरों से ही यह जानने व समझने की कोशिश की है कि इस साल के बजट से सरकार से उनकी क्या क्या अपेक्षाएं हैं और वह आम जनता व खास तबके के साथ साथ इस स्वास्थ्य सिस्टम के लिए कितना जरूरी है। आपको यह जानकर खुशी होगी कि पेशेवर चिकित्सकों ने उन अनछुए पहलुओं को भी उठाया है, जिसके बारे में आमलोग सोच भी नहीं सकते हैं। सबके लिए आवश्यक मेडीक्लेम पालिसी, सरकारी व निजी चिकित्सा दर, दवा की कीमत, नियमित स्वास्थ्य जांच, मोबाइल चिकित्सा वाहन और स्वास्थ्य मार्च की जरूरत आदि ऐसी सुविधाएं हैं, जिस पर यदि ध्यान दिया जाएगा तो हमारे देश...