तिरंगा की कीमत कांग्रेस ही जानती है: नरेंद्र भारद्वाज, पूर्व महानगर अध्यक्ष
कांग्रेसियों ने तिरंगा को अपनी खून से सींचा है: नरेंद्र भारद्वाज # तिरंगा की कीमत कांग्रेस जानती है: पूर्व महानगर अध्यक्ष # 2024 में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को पीएम बनाने का संकल्प लें कांग्रेस जन, तन-मन-धन से पार्टी के लक्ष्य को पूरा करें: नरेंद्र भारद्वाज कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता गाजियाबाद। महानगर कांग्रेस, गाजियाबाद के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा की कीमत कांग्रेस जानती है। कांग्रेसियों ने अपने खून से इसे सींचा है। हमारे लोगों ने देशहित में जो अभूतपूर्व त्याग और बलिदान प्रदर्शित किया है, वैसा उदाहरण अब नहीं मिलता। जो लोग विभिन्न जनसमस्याओं के लिए कांग्रेस को कोसते हैं, वो सूरज को दीपक दिखलाने का दुस्साहस कर रहे हैं। ऐसे लोगों को करारा जवाब देने के लिए ही उन्होंने कांग्रेसियों को संकल्प दिलाया कि वर्ष 2024 में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को देश का अगला प्रधानमंत्री बनाना है और इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए तन-मन-धन से जुट जाना है। श्री भारद्वाज 76वीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने आवासीय कैम्प कार्यालय, प्...