संदेश

मार्च 8, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पार्षद मनोज गोयल ने डॉक्टर फोर यू एनजीओ कर्मियों को दी विदाई

चित्र
पार्षद मनोज गोयल ने डॉक्टर फोर यू एनजीओ कर्मियों को दी विदाई गाजियाबाद। कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूरे देश में वैक्सीनेशन अभियान चलाया गया। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार द्वारा सफल वैक्सीनेशन अभियान चलाया गया। इस अभियान को  चलाने के लिए डॉक्टर फोर यू एनजीओ द्वारा हर जगह मदद की गई। जगह-जगह कैंप लगाए गए। घर घर जाकर भी वैक्सीन लगाई गई, ताकि कोई व्यक्ति इससे वंचित ना रह जाए। आज सेक्टर 1 वैशाली प्राथमिक चिकित्सा केंद्र पर डॉक्टर फॉर यू द्वारा कार्य कर रहे लोगों का अंतिम दिन था। क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल तथा प्रबंधक डॉ रितु वर्मा द्वारा इस टीम को पौधा देकर बधाई समारोह आयोजित किया गया। मुसीबत के समय इन लोगों ने इतना अच्छा काम किया कि उसकी हर जगह प्रशंसा की गई। इस अवसर पर वहां के  वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश कटिहार, डॉक्टर फॉर यू की तरफ से डॉक्टर रितिक पारस, अतिव प्रदीप, उमेश, मोनिका, जितेश, आराध्या, गौरी, रश्मि, अंशु, पवित्रा, सर्वेश, मोहित आदि उपस्थित रहे।

महिला हितों के संवर्द्धन के लिए मोदी-योगी सरकार ने किए कई महत्वपूर्ण उपाय: उपासना अरोड़ा

चित्र
महिला हितों के संवर्द्धन के लिए मोदी-योगी सरकार ने किए कई महत्वपूर्ण उपाय: उपासना अरोड़ा # स्थापित महिलाएं बीस अन्य महिलाओं को सफल बनने के लिए प्रेरित करें: उपासना अरोड़ा # द क्लेरिजस होटल, नई दिल्ली के सीनेट लाउंज में म एसोचैम द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 'एक स्थायी कल के लिए आज लैंगिक समानता' थीम पर आधारित परिचर्चा आयोजित कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता नई दिल्ली। स्थानीय द क्लेरिजस होटल के सीनेट लाउंज में मंगलवार को एसोचैम (एएसएसओसीएचओएम)  द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 'एक स्थायी कल के लिए आज लैंगिक समानता' थीम आधारित परिचर्चा आयोजित की गई। जिसमें एसोचैम की सहायक महासचिव सुश्री मीनाक्षी शर्मा ने स्वागत भाषण दिया। मंच का संचालन सुश्री मंजरी चन्द्र ने किया। वहीं, एसोचैम के राष्ट्रीय सशक्तिकरण परिषद की को-चेयर और यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की चेयरपर्सन श्रीमती उपासना अरोड़ा ने विषय प्रवेश करवाते हुए महिलाओं की विशेषता एवं महत्ता से अवगत कराया। जबकि मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान, केंद्रीय आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के डायरेक्ट...