संदेश

फ़रवरी 19, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

वार्ड नम्बर 72 के पार्षद मनोज गोयल ने आवारा पशुओं को लेकर नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ को पत्र लिखा

चित्र
वार्ड नम्बर 72 के पार्षद मनोज गोयल ने नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ को पत्र लिखा # आवारा पशुओं को नियंत्रित करने के लिए समुचित कार्यवाई की मांग की राजनैतिक दुनिया गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 72 के निवर्तमान पार्षद मनोज गोयल ने नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ को पत्र लिखकर कौशाम्बी में आवारा पशुओं के निवारण हेतु कड़े कदम उठाने की मांग की है। पार्षद गोयल ने कौशाम्बी में पिछले दो-तीन महीनो से आवारा पशुओं की संख्या अचानक बहुत बढ़ जाने की बात बताते हुए लिखा है कि इन आवारा पशुओं की वजह से सड़कों पर अक्सर जाम लगा रहता है। इन पशुओं की वजह से गन्दगी भी हो रही है, और आये दिन दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं। इसलिए आपसे निवेदन है कि इस समस्या का समाधान अति शीघ्र कराने का कष्ट करें।  वहीं, इस बाबत पूछे जाने पर स्थानीय लोगों ने बताया कि मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देश है कि सड़क पर जो गायें दिखें, उन्हें गौशाला में पहुंचाया जाए। इसके लिए उन्होंने कुछ आर्थिक प्रावधान भी तय किये हैं तथा एनजीओ का भी सहयोग लेने को कहा है। लेकिन अधिकारी गण सिर्फ लीपापोती कर रहे हैं, जिससे पॉश कॉलोनी के लोग भी परेशानी महसूस करते हैं।...