सुशासन पुरूष अटल बिहारी बाजपेयी की दूरदर्शिता भरी नीतियों से भारत-भाजपा को मिली मुकम्मल उड़ान
सुशासन पुरूष अटल बिहारी बाजपेयी की दूरदर्शिता भरी नीतियों से भारत-भाजपा को मिली मुकम्मल उड़ान @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व राजनीतिक विश्लेषक कवि मिजाज के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व व कृतित्व की अनुगूंज अब तलक देश-प्रदेश के हर कोने में सुनाई देती है। इसलिए भारत सरकार उनकी जयंती को सुशासन दिवस (25 दिसम्बर) के रूप में मनाती है, क्योंकि उनके जीवन का शाश्वत संदेश अटूट संकल्प, अनवरत संघर्ष, लोकनिष्ठ ईमानदारी, पारस्परिक एकता और मनःस्थित शांति पर केंद्रित हैं। निर्विवाद रूप से उनके विचारों ने राजनीति, समाज और व्यक्तिगत जीवन को प्रेरित तथा अनुप्राणित किया है। सच कहूं तो ये संदेश उनकी कविताओं, भाषणों और नीतियों से निकले हैं। परम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों ने समकालीन राजनीति को गहनता पूर्वक प्रभावित किया, विशेष रूप से भाजपा की उदार छवि, आर्थिक सुधारों और विदेश नीति में। उनके शांति-केंद्रित राष्ट्रवाद ने विपक्षी दलों को भी प्रभावित किया। ये प्रभाव आज भी मोदी सरकार की नीतियों में दिखते हैं। अटल बिहारी वाजपेयी के प्रमुख राजनीतिक सिद्धांत राष्ट्...