संदेश

जनवरी 24, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भारत की अपनी पहचान और प्रेरणाओं को पुनर्जीवित करने का संकल्प

चित्र
भारत की अपनी पहचान और प्रेरणाओं को पुनर्जीवित करने का संकल्प  @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी कुछ कहते हैं तो देश-दुनिया के लोग उसे बड़े ही गौर से सुनते हैं, क्योंकि उनके वक्तव्यों में आम आदमी की चिंता से लेकर खास आदमी की जिजीविषा तक समाहित होती है। गांव की पगडंडियों से लेकर राष्ट्र के राजमार्गों तक के कटु-मधु अनुभवों का सार उसमें मौजूद रहता है। हाल ही में पराक्रम दिवस के मौके पर उन्होंने जो कुछ कहा, उसका सार यही है कि भारत अपनी पहचान और प्रेरणाओं को पुनर्जीवित करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। उनकी यह सोच सराहनीय है और इस हेतु किया जा रहा हर कर्म अनुकरणीय। क्योंकि यह जो विशाल आसेतु हिमालय प्रदेश भारत वर्ष है, वह हम सबका ही विराट स्वरूप है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ठीक ही कहा कि आज़ादी के अमृत महोत्सव का संकल्प है कि भारत अपनी पहचान और प्रेरणाओं को पुनर्जीवित करेगा। क्योंकि ये दुर्भाग्य रहा कि आजादी के बाद देश की संस्कृति और संस्कारों के साथ ही अनेक महान व्यक्तित्वों के योगदान को मिटाने का काम किया गया। स्वाधीनता संग्राम में ...

पीएम ने जिलाधिकारियों से एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट में कलेक्टिव अप्रोच अपनाने पर दिया बल, जनपदों की बदलेगी सूरत

चित्र
पीएम ने जिलाधिकारियों से एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट में  कलेक्टिव अप्रोच अपनाने पर दिया बल, जनपदों कक बदलेगी सूरत @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के जिलाधिकारियों से 142 अल्प विकसित जिलों में एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट की तरह कलेक्टिव अप्रोच अपनाने का जो आह्वान किया है, उसका काफी महत्व है। यह उनकी राजनीतिक संवेदनशीलता और प्रशासनिक कर्मठता का परिचायक है। उन्होंने प्रमुख सरकारी योजनाओं के कार्यान्वयन पर विभिन्न जिलों के जिलाधिकारियों के साथ सीधी बातचीत करके उनका मनोबल बढ़ाने और जमीनी हकीकत जानने की एक सकारात्मक पहल की है। उन्होंने गत दिनों देश के विभिन्न जिलों के जिलाधिकारियों से वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के माध्यम से प्रमुख सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर बातचीत की। इस क्रम में जिलाधिकारियों ने भी अपने अनुभव साझा किए, जिससे कई संकेतकों पर उनके जिलों के कार्य निष्पादन में सुधार हुआ है।  वहीं, प्रधानमंत्री ने उनसे उन प्रमुख कदमों और उस प्रयास में उनके सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में सीधे तौर पर फीडबैक मांगा, जिनके परिणामस्व...