SDM Rakesh Sir द्वारा लिखित Bihar Special MCQ Book प्रतियोगी छात्रों के बीच हो रही है बेहद लोकप्रिय
SDM Rakesh Sir द्वारा लिखित Bihar Special MCQ Book प्रतियोगी छात्रों के बीच हो रही है बेहद लोकप्रिय # अपने डिजिटल संस्करणों के चलते बिहार के बाहर बसे अप्रवासी बिहारियों के बीच दिल्ली-एनसीआर में भी सराही जा रही है यह पुस्तक @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व राजनीतिक विश्लेषक, दिल्ली-एनसीआर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने गृह अनुमंडल तारापुर (जिला- मुंगेर) को अनुमंडलाधिकारी/अनुमंडल दंडाधिकारी के तौर पर जिस राकेश कुमार का चयन किया है, वह कोई साधारण अधिकारी नहीं, बल्कि असाधारण प्रतिभा के स्वामी हैं। यह बात मैं नहीं, बल्कि उनके द्वारा तैयार की गई “Bihar Special MCQ Book” बोल रही है, जो एक परीक्षा-केंद्रित तैयारी सामग्री के रूप में लॉन्च की गई है। इस पुस्तक की धूम बिहार से लेकर दिल्ली-एनसीआर तक चंद दिनों में ही मच चुकी है। आज सुबह जब इसकी एक डिजिटल प्रति मुझे मिली, तो समीक्षात्मक नजरिए से मैंने इसका अद्योपरांत अध्ययन किया और इस निष्कर्ष पर पहुंचा कि बिहार के प्रतियोगी छात्रों के लिए यह वरदान साबित होगी, क्योंकि गागर में सागर सरीखा है। वहीं, बिहार...