SDM Rakesh Sir द्वारा लिखित Bihar Special MCQ Book प्रतियोगी छात्रों के बीच हो रही है बेहद लोकप्रिय
SDM Rakesh Sir द्वारा लिखित Bihar Special MCQ Book प्रतियोगी छात्रों के बीच हो रही है बेहद लोकप्रिय
# अपने डिजिटल संस्करणों के चलते बिहार के बाहर बसे अप्रवासी बिहारियों के बीच दिल्ली-एनसीआर में भी सराही जा रही है यह पुस्तक
@ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व राजनीतिक विश्लेषक, दिल्ली-एनसीआर
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने गृह अनुमंडल तारापुर (जिला- मुंगेर) को अनुमंडलाधिकारी/अनुमंडल दंडाधिकारी के तौर पर जिस राकेश कुमार का चयन किया है, वह कोई साधारण अधिकारी नहीं, बल्कि असाधारण प्रतिभा के स्वामी हैं। यह बात मैं नहीं, बल्कि उनके द्वारा तैयार की गई “Bihar Special MCQ Book” बोल रही है, जो एक परीक्षा-केंद्रित तैयारी सामग्री के रूप में लॉन्च की गई है। इस पुस्तक की धूम बिहार से लेकर दिल्ली-एनसीआर तक चंद दिनों में ही मच चुकी है।
आज सुबह जब इसकी एक डिजिटल प्रति मुझे मिली, तो समीक्षात्मक नजरिए से मैंने इसका अद्योपरांत अध्ययन किया और इस निष्कर्ष पर पहुंचा कि बिहार के प्रतियोगी छात्रों के लिए यह वरदान साबित होगी, क्योंकि गागर में सागर सरीखा है। वहीं, बिहार के बाहर विकसित हुए नए नए बिहार के युवा पीढ़ियों के लिए भी यह पुस्तक समस्त जानकारी एक ही जगह पर प्रदान करने में सफल प्रतीत हुई है। इसलिए इसका सर्वकालिक महत्व है।
इस पुस्तक के डिजिटल प्रचार-संदेश में भी स्पष्ट रूप से यह बताया है कि 📚 Bihar Special MCQ Book में क्या क्या है? - इस पुस्तक में 450+ MCQs है। प्रश्नों को Topic-wise व्यवस्थित किया गया है। पुस्तक सामग्री को Exam-oriented बनाया गया है। प्रत्येक प्रश्न के साथ Detailed Explanation देने की बात कही गई है, जिसका उद्देश्य केवल प्रश्नों की प्रैक्टिस नहीं, बल्कि उत्तर के पीछे का कॉन्सेप्ट समझाना बताया गया है। खास बात यह है कि यह पुस्तक अपने डिजिटल संस्करण BPSC Mentor’s Desk App पर भी उपलब्ध है। छात्रों के प्रति प्रेरणादायक संदेश में SDM Rakesh Sir के मार्गदर्शन का उल्लेख किया गया है। यही नहीं, विद्यार्थियों को Telegram चैनल से जुड़ने के लिए भी आमंत्रित किया गया है।
जहां तक यह बात कि 🎯 किन अभ्यर्थियों के लिए यह पुस्तक उपयोगी हो सकती है? तो यह जान लीजिए कि
इस पुस्तक में वास्तव में बिहार-केंद्रित इतिहास, भूगोल, अर्थव्यवस्था, कला-संस्कृति, प्रशासन, समसामयिकी और अन्य परीक्षा-प्रासंगिक विषयों को पर्याप्त विस्तार दिया गया है, जिससे यह BPSC तथा बिहार की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रारंभिक तैयारी और revision में उपयोगी हो सकती है।
हालांकि, इस पुस्तक में “450+ MCQs” होना इसकी गुणवत्ता का प्रमाण है। इसमें अभ्यर्थी को प्रश्नों के स्रोत और तथ्य की विश्वसनीय जानकारी दी गई हैं। हाल के बिहार करेंट अफेयर्स शामिल किये गए हैं, जो वर्ष दर वर्ष समाविष्ट किये जाते रहेंगे। इसमें पुराने प्रश्नपत्रों/PYQs से पर्याप्त linkage दृष्टिगोचर है। Explanation वास्तव में अवधारणा स्पष्ट करता है और सटीक उत्तर बताता है। प्रश्नों का स्तर BPSC के वास्तविक स्तर के अनुरूप है।
इस पुस्तक के “450+ MCQs”, तारापुर के वर्तमान “SDM Rakesh Sir के मार्गदर्शन” की एक अद्भुत मिशाल है, जो छात्रों के बीच बेहद पसंद की जाएगी। तारापुर वासियों के लिए यह गर्व का पल है कि क्षेत्रीय शीर्ष अधिकारी के रूप में एक ऐसी ज्ञानी-विज्ञानी शख्सियत मिली है, जिसे प्रदेश की बारीक समझ है, जो उनके प्रशासनिक निर्णयों में दिखाई दे रही है। मौजूदा बिहार में तारापुर का महत्व जगजाहिर है और उसे नया आकार देने वाले अधिकारी जब इतने कुशल हों, तो समझो कि राम- राज्य यही है। क्रांति भूमि तारापुर की तदवीर और तकदीर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सूक्ष्मता पूर्वक लिख, लिखवा रहे हैं, ताकि जनता का हित सदैव सधता रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें