जनसमस्याओं को दूर करने के लिए हर संभव पहल करूंगा: के के मिश्रा
# खोड़ा-मकनपुर नगरपालिका परिषद को मिला बेहतर सूझबूझ वाला अधिकारी # जनसमस्याओं को दूर करने के लिए हर संभव पहल करूंगा: के के मिश्रा # पेयजल, सड़क निर्माण, जलजमाव मुक्ति, भूमिगत विद्युतीकरण, गंदाजलनिकासी, सौंदर्यीकरण और स्थायी लैंडफिल देने को प्राथमिकता दूंगा: अधिशासी अधिकारी @ कमलेश पांडेय/भास्कर ब्यूरो गाजियाबाद। खोड़ा-मकनपुर नगरपालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी के के मिश्रा ने नगरपालिका क्षेत्र को विभिन्न जनसमस्याओं से मुक्त करने की प्रतिबद्धता जताई है। बता दें कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र रहे श्री मिश्रा की चौथी बार हुई पदस्थापना में दिल्ली से सटे गाजियाबाद जनपद के खोड़ा-मकनपुर नगरपालिका जैसा महत्वपूर्ण संस्थान मिला है, जो उनकी नेकनीयती और कर्तव्यनिष्ठा से एक नई मुकाम छूने की ओर अग्रसर है। बताते चलें कि ईओ श्री मिश्रा ने वर्ष 1995 में दशवीं और वर्ष 2000 में स्नातक और 2002 में स्नातकोत्तर अर्थशास्त्र से करने के बाद वर्ष 2013 में उत्तरप्रदेश के महोबा में अधिशासी अधिकारी का कार्यभार संभाला। फिर ईमानदारी और सद्व्यवहार की पूंजी के बूते महराजगंज और हमीरपुर में ईओ के पद पर ही सफल सेवाएं...