पूछता है गाजियाबाद! नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर का जिक्र करना आखिर क्यों भूल गए प्रधानमंत्री जी!
गाजियाबाद नगर निगम क्षेत्र के तालाब उद्धारक अधिकारी पूछता है गाजियाबाद! नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर का जिक्र करना आखिर क्यों भूल गए प्रधानमंत्री जी! # सम्बंधित केंद्रीय मंत्रालयों से जुड़े लोग ट्वीटर पर सार्वजनिक रूप से सराहना कर चुके हैं नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर की सार्थक पहल की। कमलेश पांडेय/ब्यूरोचीफ, दैनिक भास्कर गाजियाबाद। भले ही नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर के अथक प्रयत्नों से गाजियाबाद नगर निगम क्षेत्र के तालाबों की माली हालत सुधरी हो, लेकिन इसका यश लूट गए गौतमबुद्धनगर स्थित ग्रेटर नोएडा के पॉन्ड मैन रामवीर तंवर! उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीभ फिसली और अपने मन की बात कार्यक्रम में उन्होंने पॉन्ड मैन रामवीर तंवर की जमकर तारीफ करते हुए उन्होंने गाजियाबाद का बता दिया। यदि उन्होंने पुराने जनपद के हिसाब से गौतमबुद्ध नगर की जगह गाजियाबाद का नाम ले लिया तब तो यह ठीक है। लेकिन गाजियाबाद में पिछले 1 वर्ष से शहरी क्षेत्र के तालाबों के जीर्णोद्धार के लिए स्थानीय मीडिया और लोगों की जुबां पर जो नाम छाया है, वह है नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर का। जिसकी सराहना केंद्...