संदेश

जनवरी 28, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

शिप्रा रिविएरा सोसाइटी इंदिरापुरम में आयोजित हुआ चाय पर चर्चा कार्यक्रम

चित्र
शिप्रा रिविएरा सोसाइटी इंदिरापुरम में आयोजित हुआ चाय पर चर्चा कार्यक्रम  # वार्ड नम्बर 87 की निगम पार्षद निर्मल त्यागी ने साहिबाबाद विधानसभा के बीजेपी प्रत्याशी व सिटिंग विधायक सुनील शर्मा की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी महिला शक्ति को किया सम्बोधित  कमलेश पांडेय गाजियाबाद। निगम पार्षद निर्मल त्यागी के वार्ड नम्बर 87 अंतर्गत शिप्रा रिविएरा सोसाइटी इंदिरापुरम में श्रीमती नेहा शर्मा के घर पर साहिबाबाद के बीजेपी प्रत्याशी व सिटिंग विधायक सुनील शर्मा की जीत सुनिश्चित करने के लिए चाय पर चर्चा आयोजित की गई। इस बैठक में आसपास की सभी महिला शक्ति ने भाग लिया, जिनसे निगम पार्षद निर्मल त्यागी ने अनुरोध किया कि बीजेपी प्रत्याशी सुनील शर्मा की जीत के लिए सभी लोगों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर भी अनुरोध किया जाए। उनके इस प्रस्ताव का सभी महिला शक्ति ने स्वागत किया और बताया कि हम सभी महिलाएं इस कार्य को अपने अपने पास पड़ोस में कर भी रही हैं।  इस बैठक में श्रीमती निर्मला त्यागी और श्रीमती आलेख त्यागी ने विस्तार पूर्वक अपनी पार्टी की उपलब्धियों को एक दूसरे से साझा करते हुए पार्टी...

रानीखेड़ा वार्ड में पानी की निकासी बनी बड़ी समस्या : परमजीत सिंह

चित्र
रानीखेड़ा वार्ड में पानी की निकासी बनी बड़ी समस्या : परमजीत सिंह लोकनायक भारत न्यूज़ दिल्ली। बरसात खत्म हुए कई महीने बीत गए पर बाहरी दिल्ली स्थित मुंडका विधानसभा के अंतर्गत आने वाले रानीखेड़ा वार्ड में जमा पानी खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। बताया जाता है कि पानी की निकासी की कोई भी उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बरसात के कई महीने बाद भी सड़कें पानी से लबालब भरी हुई हैं। जिसमें भाग्य विहार, जैन नगर आदि कॉलोनियों का हाल ऐसा है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। आलम यह है कि जल भराव की समस्या के कारण जैन नगर में दो मकान भी गिर चुके हैं जिससे लोग दहशत में जीने को मजबूर हैं। भाजपा मंडल अध्यक्ष परमजीत सिंह ने कहा कि दिल्ली सरकार झूठ और दोषारोपण की राजनीति करती आ रही है। बार-बार कहने पर भी फ्लड डिपार्टमेंट के मदनपुर माइनर ड्रेन की सफाई फ्लड डिपार्टमेंट ने नहीं की, जो बाद में निगम द्वारा कराई गई। वहीं, दिल्ली सरकार द्वारा न तो कोई नया नाला बनाया गया है और ना ही सीवर की ही व्यवस्था की गई है। मुंडका के विधायक कई बार कहते हैं कि पचास साल से कोई नाला नहीं बना पर स्वयं की जिम्मेदारी लेकर कोई ...