शिप्रा रिविएरा सोसाइटी इंदिरापुरम में आयोजित हुआ चाय पर चर्चा कार्यक्रम

शिप्रा रिविएरा सोसाइटी इंदिरापुरम में आयोजित हुआ चाय पर चर्चा कार्यक्रम 

# वार्ड नम्बर 87 की निगम पार्षद निर्मल त्यागी ने साहिबाबाद विधानसभा के बीजेपी प्रत्याशी व सिटिंग विधायक सुनील शर्मा की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी महिला शक्ति को किया सम्बोधित 

कमलेश पांडेय
गाजियाबाद। निगम पार्षद निर्मल त्यागी के वार्ड नम्बर 87 अंतर्गत शिप्रा रिविएरा सोसाइटी इंदिरापुरम में श्रीमती नेहा शर्मा के घर पर साहिबाबाद के बीजेपी प्रत्याशी व सिटिंग विधायक सुनील शर्मा की जीत सुनिश्चित करने के लिए चाय पर चर्चा आयोजित की गई। इस बैठक में आसपास की सभी महिला शक्ति ने भाग लिया, जिनसे निगम पार्षद निर्मल त्यागी ने अनुरोध किया कि बीजेपी प्रत्याशी सुनील शर्मा की जीत के लिए सभी लोगों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर भी अनुरोध किया जाए। उनके इस प्रस्ताव का सभी महिला शक्ति ने स्वागत किया और बताया कि हम सभी महिलाएं इस कार्य को अपने अपने पास पड़ोस में कर भी रही हैं। 

इस बैठक में श्रीमती निर्मला त्यागी और श्रीमती आलेख त्यागी ने विस्तार पूर्वक अपनी पार्टी की उपलब्धियों को एक दूसरे से साझा करते हुए पार्टी प्रत्याशी सिटिंग विधायक सुनील शर्मा के पांच वर्षीय सराहनीय कार्यों और व्यक्तिगत सहयोग भावना की चर्चा करते हुए अपना संबोधन समाप्त किया। महिला शक्ति में नेहा शर्मा, शेल्जा उपाध्याय, सुदेश शर्मा, बीना थपलियाल, सारिका, पिंकी पचौरी, गोदमबरी देवी, सुनीता, भारती, मनुप्रिया, श्वेता, रश्मी थपलियाल, दीपा, मोक्षा के अलावा सक्रिय कार्यकर्ताओं में विशाल शर्मा, वंश शर्मा, राजीव उपाध्याय, शिशिर कानूनगो, सचिन सिंघल और गया प्रसाद थपलियाल आदि भी उपस्थित थे।

फोटोकैप्शन:- निगम पार्षद निर्मल त्यागी के वार्ड नम्बर 87 अंतर्गत शिप्रा रिविएरा सोसाइटी इंदिरापुरम में श्रीमती नेहा शर्मा के घर पर साहिबाबाद के बीजेपी प्रत्याशी व सिटिंग विधायक सुनील शर्मा की जीत सुनिश्चित करने के लिए आयोजित चाय पर चर्चा बैठक में भाग लेते हुए सभी महिला शक्ति सदस्या गण।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के कूटनीतिक निहितार्थ

जनहितैषी सुझाव को शिकायत समझने की भूल न करें, अपेक्षित बदलाव के वाहक बनें

शिक्षक दिवस: जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया और बाल बाटिका का महत्व समझाया