Author's Profile Page
राजनैतिकदुनिया डॉट ब्लॉग्स्पॉट डॉट कॉम के क्रिएटर कमलेश पांडेय वरिष्ठ पत्रकार, स्तम्भकार और राजनीतिक विश्लेषक हैं। अपने तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, भागलपुर, बिहार के स्नातकोत्तर इतिहास विभाग से स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है। आपने दैनिक भाष्कर, नोएडा में स्थानीय संपादक का दायित्व भी बखूबी निभाया है।
प्रतिष्ठित हिंदी अखबार दैनिक भास्कर, प्रभात खबर, आज, वीर अर्जुन, पारस टीवी, सुदर्शन न्यूज टीवी आदि को अपनी सेवाएं दी। प्रमंडलीय ब्यूरो, प्रादेशिक ब्यूरो और राष्ट्रीय ब्यूरो में काम करने के साथ साथ भारतीय संसद के उच्च सदन की रिपोर्टिंग करने का अनुभव आपको प्राप्त है। यूपीए, एनडीए और तीसरे मोर्चे की राजनीतिक बीट पर आपकी गहरी पकड़ मानी जाती है।
आपने अपनी पत्रकारिता के शुरुआती वर्षों में ही टीएमबीयू, भागलपुर, बिहार की नियुक्ति में घोटाला का पर्दाफाश करने के बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और निज लक्ष्य के अनुरूप पटना और दिल्ली आए। फिर एनसीआर के ही होकर रह गए। बेवाक व निष्पक्ष लेखन आपकी वैचारिक कसौटी का प्रतिबिंब हैं। आपके लेखन नामी गिरामी पत्र-पत्रिकाओं में प्रमुखता से जगह पाते हैं।
आप राजनैतिकदुनिया डॉट कॉम के संस्थापक संपादक हैं, लेकिन आपके सहयोगियों ने तकनीकी बारीकियों में फंसाकर आपका रुख राजनैतिकदुनिया ब्लॉगस्पॉट डॉट कॉम की ओर मोड़ दिया, जिसके बाद आप मशहूर पॉलिटिकल ब्लॉगर बन चुके हैं। सोशल मीडिया मंचों यथा- फेसबुक, एक्स (ट्वीटर), थ्रेड्स, कू, लिंक्डइन, इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप ग्रुप पर लिखते रहते हैं। विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं का संपादन करते हैं।
आप बतौर मीडिया सलाहकार व राजनीतिक सलाहकार की गम्भीर भूमिका भी निभाते हैं। समसामयिक विषयों पर नियमित आलेख लिखना आपका मूल स्वभाव हैं। आपके कॉलम व आलेख नियमित रूप से प्रकाशित होते आये हैं। इस क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक समय का कार्य अनुभव आपको प्राप्त है।
आपने प्रमंडलीय मुख्यालय, राज्य मुख्यालय और राष्ट्रीय मुख्यालय के विभिन्न बीटों की वस्तुनिष्ठ रिपोर्टिंग की है। डेस्क पर उपसम्पादन व सम्पादन का दायित्व भी बखूबी निभाया है। अभी भी निभा रहे हैं। आपको सर्कुलेशन और मार्केटिंग की भी सूक्ष्म समझ हासिल की है, जो जिम्मेदार पद पर रहते हुए आपने प्राप्त की। आजकल बहुविध अनुभव ही संपादकीय सफलता की कुंजी समझी जाती है, जो आपमें कूट-कूट कर भरी हुई है।
आप राजनीतिक, प्रशासनिक, सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़े फीचर लेखन के लिए भी जाने जाते हैं और सभी विषयों पर समान रूप से पकड़ रखते हैं। आपकी तथ्यपरक, वस्तुनिष्ठ, खोजी और रिपोर्ताज शैली की पत्रकारिता बहुतेरे सम्पादकों को पसंद आई है। आपके शीर्षक लगाने यानी हेडिंग देने की कला के मुरीद अधिकांश पत्रकार व संपादक मित्रगण रहते हैं। कई सम्पादकों ने भी इस बिंदू पर आपकी तारीफ की है। आप अपने मित्रों के वास्ते भी मदद स्वरूप घोस्ट राइटर के रूप में लिखते रहते हैं। आपके लेखन में ऊंचाई और गहराई दोनों समाहित रहती हैं।आपका जनापेक्षि लेखन नेटवर्क बहुत व्यापक है। आपकी इस सुविधा का लाभ इच्छुक लोग सशुल्क लेते रहते हैं, आगे भी ले सकते हैं।
वहीं पुस्तक लेखन व सम्पादन कला में भी आप दक्ष हैं। उत्तरप्रदेश के आईएएस अधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह, (अब सेवानिवृत्त) पूर्व जिलाधिकारी, जौनपुर, सहारनपुर, बहराइच, कानपुर देहात, उत्तरप्रदेश की बहुचर्चित पुस्तक "काल-प्रेरणा", "कर्म-निर्णय" और "कर्म कुम्भ" का सम्पादन भी आपने ही किया है। जिनका विमोचन राज्यपाल महोदय/महोदया द्वारा किया गया।
एक स्वतंत्र पत्रकार, टिप्पणीकार, स्तम्भकार व राजनीतिक विश्लेषक के रूप में आप प्रतिष्ठित प्रभासाक्षी डॉट कॉम समूह, नई दिल्ली, जैसे ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल और युवराज फीचर्स, अदिति फीचर्स, नई दिल्ली, नामक समाचार एजेंसी के साथ भी जुड़े हुए हैं। उनके सहयोग से आप निम्नलिखित हिंदी दैनिक अखबारों, पत्र-पत्रिकाओं में नियमित रूप से प्रकाशित हो रहे हैं या हुए हैं:-
दैनिक जागरण (राष्ट्रीय संस्करण) ; दैनिक भास्कर (उत्तरप्रदेश/उत्तराखंड समूह), हिंदुस्तान, नवभारत टाइम्स, अमर उजाला, प्रभात खबर, आज, वीर अर्जुन, देश प्राण, दैनिक सबेरा टाइम्स, यंग लीडर, हमारा महानगर, यशोभूमि, हिंदी मिलाप, स्वतंत्र वार्ता, विश्व वार्ता, स्वदेश-विदेश, तमसा संकेत, सरिता प्रवाह ब्यूरो, बालजी, हरियाणा मेल, भारत सारथी, ओपन सर्च, परिवहन विशेष, दिल्ली और दिल्ली, मेरी दिल्ली, अमृत इंडिया, उदय प्रकाश, श्रीजी एक्सप्रेस, योगपथ समाचार, मयूर संवाद, जनपथ समाचार, सच कहूं, अजीत समाचार, उत्तर उजाला,, जनवाणी, हिन्द आत्मा, अटल स्तम्भ, तेज केसरी, प्रिय प्रभात, अखंड दूत, सृष्टि जागरण आदि।
आपकी पत्रकारिता का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुख-शांति पहुंचाना है। आपका लक्ष्य और संघर्ष दोनों व्यापक है- चरैवेति-चरैवेति।
आपका सम्पर्क नम्बर है- व्हाट्सएप- 858680051 और ईमेल rajnaitikduniya@gmail.com

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें