संदेश

जुलाई 2, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

वन महोत्सव सप्ताह की शुरुआत में महापौर व नगर आयुक्त ने किया वृक्षारोपण

चित्र
वन महोत्सव सप्ताह की शुरुआत में महापौर व नगर आयुक्त ने किया वृक्षारोपण # पौधों को वृक्ष बनाने तक की जिम्मेदारी सहर्ष शहर वासियों ने की स्वीकार: महापौर भास्कर ब्यूरो गाजियाबाद। नगर निगम गाजियाबाद द्वारा वन महोत्सव सप्ताह का शुभारंभ गत 1 जुलाई को किया गया। जिसके अंतर्गत श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क, कवि नगर इंडस्ट्रियल एरिया, कवि नगर जोन में महापौर आशा शर्मा तथा नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर के द्वारा पौधारोपण किया गया। डॉ अनुज कुमार सिंह उद्यान प्रभारी ने बताया कि वन महोत्सव कार्यक्रम 1 सप्ताह तक चलेगा, जिसके क्रम में शहर में सभी वार्डों में पार्षदों, आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों, अध्यापिका व अन्य संस्थाओं के द्वारा वृक्षारोपण किया जाएगा। गाजियाबाद नगर निगम को 97 हजार वृक्षारोपण का लक्ष्य दिया गया है। इस योजना के अंतर्गत लक्ष्य को पूरा करते हुए लगभग डेढ़ से दो लाख वृक्षारोपण शहर में किया जाएगा। नगर आयुक्त ने बताया कि पर्यावरण को शुद्ध वातावरण देने के लिए ऑक्सीजन संबंधित पौधे लगाए जाएंगे तथा आम, जामुन, अनार, आंवला, फलदार वृक्षों के साथ-साथ औषधि वाले पौधे भी नीम मौलिश्री नींबू व अन्य...