वन महोत्सव सप्ताह की शुरुआत में महापौर व नगर आयुक्त ने किया वृक्षारोपण
वन महोत्सव सप्ताह की शुरुआत में महापौर व नगर आयुक्त ने किया वृक्षारोपण
# पौधों को वृक्ष बनाने तक की जिम्मेदारी सहर्ष शहर वासियों ने की स्वीकार: महापौर
भास्कर ब्यूरो
गाजियाबाद। नगर निगम गाजियाबाद द्वारा वन महोत्सव सप्ताह का शुभारंभ गत 1 जुलाई को किया गया। जिसके अंतर्गत श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क, कवि नगर इंडस्ट्रियल एरिया, कवि नगर जोन में महापौर आशा शर्मा तथा नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर के द्वारा पौधारोपण किया गया।
डॉ अनुज कुमार सिंह उद्यान प्रभारी ने बताया कि वन महोत्सव कार्यक्रम 1 सप्ताह तक चलेगा, जिसके क्रम में शहर में सभी वार्डों में पार्षदों, आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों, अध्यापिका व अन्य संस्थाओं के द्वारा वृक्षारोपण किया जाएगा। गाजियाबाद नगर निगम को 97 हजार वृक्षारोपण का लक्ष्य दिया गया है। इस योजना के अंतर्गत लक्ष्य को पूरा करते हुए लगभग डेढ़ से दो लाख वृक्षारोपण शहर में किया जाएगा।
नगर आयुक्त ने बताया कि पर्यावरण को शुद्ध वातावरण देने के लिए ऑक्सीजन संबंधित पौधे लगाए जाएंगे तथा आम, जामुन, अनार, आंवला, फलदार वृक्षों के साथ-साथ औषधि वाले पौधे भी नीम मौलिश्री नींबू व अन्य शहर में लगाए जाएंगे। सभी पौधों पर रोस्टर के अनुसार टीम बनाकर ध्यान रखा जाएगा, ताकि फलदार पौधे वृक्ष बनकर शहर वासियों को लाभान्वित करें। साथ ही बताया गया कि पौधारोपण का यह सिलसिला लगातार गाजियाबाद नगर निगम द्वारा चलाया जाता रहेगा।
महापौर द्वारा शहर वासियों से भी अपील की कि जिन पौधों को आज लगाया गया है तथा आगामी 1 सप्ताह तक वन महोत्सव सप्ताह के रूप में जो पौधे लगाए जाएंगे, उनका विशेष ध्यान रखना हमारे शहर वासियों की भी जिम्मेदारी है। जिसको गाजियाबाद नगर निगम का सहयोग करते हुए सभी संस्थाओं के पदाधिकारी निभाएंगे तथा शहर को एक सुंदर स्वच्छ वातावरण देने सहयोग करेंगे।
कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त आरएन पांडे, उद्यान विभाग टीम तथा शहर में पार्षदों द्वारा भी पौधारोपण कर वन महोत्सव सप्ताह का शुभारंभ किया। फिर अपने अपने क्षेत्रों में वृक्षारोपण, क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर किया और एक एक पौधे की जिम्मेदारी ली। पार्षद चंपा माहौर, राजेंद्र तीतोरिया, ओमवती, माया देवी व अन्य ने वृक्षारोपण किया।
फोटोकैप्शन:- वन महोत्सव सप्ताह की शुरुआत में
वृक्षारोपण करते हुए महापौर आशा शर्मा व नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें