पार्षद निर्मला त्यागी और पार्षद प्रतिनिधि सलेक चंद त्यागी ने ज्ञान खण्ड 2 में करवाई पेड़-पौधों की छंटनी
पार्षद निर्मला त्यागी और पार्षद प्रतिनिधि सलेक चंद त्यागी ने ज्ञान खण्ड 2 में करवाई पेड़-पौधों की छंटनी राजनैतिक दुनिया गाजियाबाद। ट्रांस हिंडन स्थित इंदिरापुरम के वार्ड नम्बर 87 की पार्षद निर्मला त्यागी के वार्ड प्रतिनिधि और पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, किसान मोर्चा भाजपा सलेक चंद त्यागी ने बुधवार को शिप्रा रिवेरा ज्ञान खण्ड 2 वाली रोड पर वृक्षों और पौधों की छंटाई अपनी देखरेख में गाजियाबाद नगर निगम के कर्मचारियों से करवाई। इसके अलावा, गली नम्बर 5, ज्ञान खण्ड 2 में भी पेड़ों और पौधों की छंटाई करवाई गई। इस सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि विभागीय कार्य दबावों के चलते इस बार पेड़ों की ट्रिमिंग में थोड़ा विलम्ब हुआ, जिससे सड़क पर और डिवाइडर पर पेड़-पौधे बेतरतीब ढंग से बढ़ गए थे। वो सूर्य का प्रकाश या बिजली की रोशनी सड़कों पर नहीं आने देते थे, जिससे स्थानीय लोग परेशान रहते थे और अपने क्षेत्रीय पार्षद और पार्षद प्रतिनिधि से पेड़-पौधों की छंटाई करवाने की गुहार लगाते रहते थे। यही वजह है कि सलेक चंद त्यागी ने नगर निगम और जीडीए के अधिकारियों से सम्पर्क साधकर इस कार्य को करवाया। साथ ह...