नई पीढ़ी को पता होना चाहिए कि यह आजादी काफी मूल्य चुकाने के बाद मिली: वी के सिंह
नई पीढ़ी को पता होना चाहिए कि यह आजादी काफी मूल्य चुकाने के बाद मिली: वी के सिंह # आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व शहीदों को नमन करने के उद्देश्य विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम हुए आयोजित # मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण लोहिया नगर के हिंदी भवन में किया गया # चौरी चौरा घटना के शताब्दी वर्ष होने के उपलक्ष्य में पूरा प्रदेश में अमृत महोत्सव हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया # प्रदेश के सभी 75 जिलों में मनाया जा रहा है अमृत महोत्सव कमलेश पांडेय/भास्कर ब्यूरो गाजियाबाद। आजादी के अमृत महोत्सव एवं चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव के आयोजन की श्रंखला में काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ पर वीर शहीदों को नमन समारोह सोमवार को पूरे जनपद में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस उपलक्ष्य में राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ के अवसर पर काकोरी शहीद स्मारक, लखनऊ में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम के शह...