शहीद स्मारक डासना पर ईओ मनोज कुमार मिश्रा ने श्रद्धासुमन अर्पित किए

फ्लैग:- नगर पंचायत डासना में मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव

हेडिंग:- शहीद स्मारक डासना पर ईओ मनोज कुमार मिश्रा ने श्रद्धासुमन अर्पित किए

क्रशर:- शहीद स्मारक के सौंदर्यीकरण का ईओ मनोज कुमार मिश्रा ने उठाया बीड़ा, आसपास में होंगे वृक्षारोपण 

कमलेश पांडेय/ भास्कर ब्यूरो
गाजियाबाद। जनपद अंतर्गत नगर पंचायत डासना में भी आजादी का अमृत महोत्सव पूरी श्रद्धा, विश्वास व उल्लास पूर्वक मनाया गया। इस मौके पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार मिश्रा ने नगर पंचायत के पुराने कार्यालय परिसर में अवस्थित शहीद स्मारक पर मोमबत्ती जलाकर व श्रद्धासुमन अर्पित करके अमर शहीद 
स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग व बलिदान के समक्ष श्रद्धावनत हुए। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हज्जन हंसार के प्रतिनिधि हाजी आरिफ अली, सभासद बशरूद्दीन, रिजवान मेवाती आदि मौजूद रहे और अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि प्रदान की।

इस मौके पर अमर शहीद स्वतंत्रता सेनानियों की गौरव गाथा का बखान करते हुए ईओ मनोज कुमार मिश्रा ने इस पावन स्थल के सौंदर्यीकरण का बीड़ा उठाया है। आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हुए उन्होंने कहा कि यह वह ऐतिहासिक स्थल है, जहां पर तीन दर्जन से अधिक स्वतंत्रता सेनानियों को यहां पर अवस्थित वट वृक्ष पर फांसी का फंदा लगाकर लटका दिया गया था। यह स्थल आजादी प्राप्ति के लिए प्रसिद्ध शहादत स्थलों में से एक और चिरवन्दनीय जगह है। इसलिए यहां पर वृक्षारोपण करवाकर इसे रमणीक बनाया जाएगा। ताकि लोकतंत्र के समर्थक लोग यहां पर आएं और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक अस्मिता की रक्षा के लिए अमिट प्रेरणा ग्रहण कर सकें। उन्होंने कहा कि यहां पर आकर्षक लाइटिंग भी करवाई जाएगी और यहां तक सुगम्य सड़क व आसपास के इलाके से जलनिकासी की उत्तम व्यवस्था करवाई जाएगी।

फोटोकैप्शन:- शहीद स्मारक डासना, गाजियाबाद पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नगर पंचायत डासना के अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार मिश्रा, साथ में हैं नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हज्जन हंसार के प्रतिनिधि हाजी आरिफ अली, सभासद बशरूद्दीन, रिजवान मेवाती आदि।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के कूटनीतिक निहितार्थ

जनहितैषी सुझाव को शिकायत समझने की भूल न करें, अपेक्षित बदलाव के वाहक बनें

शिक्षक दिवस: जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया और बाल बाटिका का महत्व समझाया