गाजियाबाद महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज और कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता डॉली शर्मा ने मनाया कांग्रेस नेता अरविंद शर्मा का जन्मदिवस
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता अरविंद शर्मा का जन्मदिन बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया # गाजियाबाद महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज और कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता डॉली शर्मा ने उत्साह पूर्वक मनाया कांग्रेस नेता का जन्मदिवस कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता गाजियाबाद। महानगर कांग्रेस कमेटी, गाजियाबाद के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज के आवास भारद्वाज शिखर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष एवं धौलाना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के भावी प्रत्याशी अरविंद शर्मा का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर गाज़ियाबाद महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश सचिव जितेन्द्र गौड़ धोबी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सदस्य व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता श्रीमती डॉली शर्मा ने केक काटकर अरविंद शर्मा का मुंह मीठा कराया एवं फूलों का गुलदस्ता देकर जन्मदिन की बहुत-बहुत हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी और ईश्वर से अरविंद शर्मा की...