पार्षद मनोज गोयल ने वैशाली सेक्टर 1 में पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ करवाया
पार्षद मनोज गोयल ने वैशाली सेक्टर 1 में पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ करवाया # लोग बता रहे हैं कि नई दिल्ली के एनडीएमसी क्षेत्र के विकास को भी पीछे छोड़ चुका है वार्ड नम्बर 72 में जारी अप्रत्याशित विकास राजनैतिक दुनिया ब्लॉगर गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 72 के पार्षद मनोज गोयल के प्रयासों द्वारा रविवार को वैशाली सेक्टर 1 हाउस नंबर 301 के सामने वाले पार्क के सौंदर्यीकरण के कार्य का शुभारंभ किया गया। इस बात की जानकारी देते हुए निगम पार्षद मनोज गोयल ने बताया कि पार्क की चहारदीवारी और उसमें चलने के लिए फुटपाथ के निर्माण का कार्य पार्षद निधि द्वारा करवाए जा रहा है। इस अवसर पर संतोष रस्तोगी, केएल शर्मा व ईश्वरी देवी द्वारा नारियल फोड़कर इस कार्य का शुभारंभ किया गया। वहीं, पार्षद मनोज गोयल द्वारा सभी वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान फूल माला पहनाकर किया गया। इस अवसर पर सभी लोगों ने पिछले 5 साल में हुए विकास कार्यों की प्रशंसा की। कई लोगों ने तो दिल्ली स्थित एनडीएमसी क्षेत्र से भी अच्छा और ज्यादा विकसित वार्ड अपने वार्ड नम्बर 72 को घोषित कर दिया है। वहीं, पार्षद मनोज गोयल ने बताया कि पूरा वार्ड...