संदेश

नवंबर 9, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

वार्ड नम्बर 72 की सभी जर्जर सड़कों की पार्षद मनोज गोयल ने करवाई मरम्मत

चित्र
वार्ड नम्बर 72 की सभी जर्जर सड़कों की पार्षद मनोज गोयल ने करवाई मरम्मत गाजियाबाद। क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल के प्रयासों से  गाजियाबाद नगर निगम के द्वारा वार्ड नम्बर 72 स्थित कौशांबी वैशाली को गड्ढा मुक्त करने का अभियान चलाया गया। इसी कड़ी में कनिष्ठ अभियंता संजय गंगवार की देखरेख में मैक्स हॉस्पिटल एवं सन वैली स्कूल वाली रोड की मरम्मत करवाई गई।  इस सम्बन्ध में पूछे जाने पर निगम पार्षद मनोज गोयल ने बताया कि वर्षा ऋतु की समाप्ति के बाद प्रत्येक वर्ष इन सड़कों की मरम्मत करवाई जाती है। पार्षद गोयल ने कहा कि नगर निगम की बोर्ड बैठक में हमने इस मुद्दे को बड़े जोर शोर से उठाया था, जिसके बाद नगर निगम की महापौर और नगर आयुक्त ने उन्हें इस बात का आश्वासन दिया था कि जल्दी ही यह कार्य करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्य को शीघ्रता पूर्वक करवाने के लिए हम मेयर और नगर आयुक्त को धन्यवाद ज्ञापित करते हैं, जिन्होंने मेरी बात को संज्ञान में लिया। वहीं, पार्षद ने अपने समर्थकों के साथ सड़क पर उतरकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता की पड़ताल की।  इस अवसर पर जूनियर अभियंता संजय गंगवार, भाजपा न...

वैशाली पीएचसी पर निगम पार्षद मनोज गोयल ने फल वितरित किया

चित्र
वैशाली पीएचसी पर निगम पार्षद मनोज गोयल ने फल वितरित किया # प्रत्येक महीने की 9 तारीख को प्रधानमंत्री मातृत्व दिवस के अवसर पर वार्ड नम्बर 72 के निगम पार्षद मनोज गोयल गर्भवती महिलाओं को वितरित करते हैं फल # निगम पार्षद के साथ पीएचसी की प्रबंधक डॉ ऋतु वर्मा ने भी गर्भवती महिलाओं को बांटा फल  गाजियाबाद। प्रत्येक महीने की 9 तारीख को प्रधानमंत्री मातृत्व दिवस के अवसर पर बुधवार को वैशाली स्थित प्राथमिक चिकित्सा केंद्र पर वार्ड नम्बर 72 के निगम पार्षद   मनोज गोयल और पीएचसी की प्रबंधक डॉ ऋतु वर्मा द्वारा गर्भवती महिलाओं को फल बांटकर यह दिवस मनाया गया। इस अवसर पर लगभग 122 गर्भवती महिलाओं का चेकअप किया गया और उन्हें बताया गया कि इस अवस्था में कैसे अपने आप का देखभाल करना है और कैसे रहना है ताकि जच्चा-बच्चा स्वस्थ रहे। इस अवसर पर भाजपा नेता अवधेश कटिहार, उद्योग व्यापार मंडल साहिबाबाद विधानसभा के अध्यक्ष विकास अग्रवाल, पवित्रा मोहित सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

वार्ड नम्बर 72 में आशातीत विकास किया है, अवशेष विकास करेंगे: मनोज गोयल

चित्र
वार्ड नम्बर 72 में आशातीत विकास किया है, अवशेष विकास करेंगे: मनोज गोयल गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 72 के निगम पार्षद मनोज गोयल ने ऐलान किया कि हमने अपने वार्ड में अभूतपूर्व विकास किया है और देवतुल्य स्थानीय जनता के आशीर्वाद से भविष्य में भी विकास करेंगे, करते रहेंगे। विकास किया है, विकास करेंगे जैसे गगनभेदी नारे के तहत बुधवार को  कौशांबी स्थित के ए ब्लॉक के पार्क में क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल द्वारा घास लगवाई गई। इससे पहले नारियल फोड़कर और मिठाई खिलाकर इस कार्य का शुभारंभ किया गया।  बता दें कि निगम पार्षद मनोज गोयल द्वारा पिछला नगर निगम का चुनाव जीतने के बाद पहला कार्य कौशांबी में के ए ब्लॉक से शुरू हुआ था। उसके बाद पूरे वार्ड में 5 साल तक विकास कार्य लगातार चलते रहे। उन्होंने कहा कि इस बीच कोरोना काल की वजह से कार्य करने का समय भी कम मिला, उसके बावजूद भी पार्षद के संघर्ष से नगर निगम द्वारा अधिकतर कार्य इस वार्ड में कराए गए। अपने क्षेत्रवासियों का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि विकास हमेशा होने वाली एक सतत प्रक्रिया है जो कभी रुकती नहीं। चाहे कौशांबी का प्लॉट एरिया ह...